Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण 17 से 20 मार्च तक, 8 जिलों का दौरा

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 से 20 मार्च तक 'समृद्धि यात्रा' के चौथे चरण में बिहार के आठ जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विकास योजनाओं का स्थल निरीक्ष ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण 17 से 20 मार्च तक (PTI)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण 17 से 20 मार्च तक (PTI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिलावार ‘समृद्धि यात्रा’ का चतुर्थ चरण 17 से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

    इस दौरान मुख्यमंत्री आठ जिलों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन तथा जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च (मंगलवार) को पूर्वाह्न में बांका और अपराह्न में जमुई व भागलपुर का दौरा प्रस्तावित है। 18 मार्च (बुधवार) को मुख्यमंत्री नवादा जिले में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

    19 मार्च (गुरुवार) को पूर्वाह्न में मुंगेर और अपराह्न में लखीसराय में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 20 मार्च (शुक्रवार) को पूर्वाह्न में गया और अपराह्न में औरंगाबाद में कार्यक्रम निर्धारित है।

    यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा और सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं सहित जिले की अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा कई परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ भी किया जाएगा।

    इस संबंध में सभी संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कार्यक्रम के लिए समय पर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। योजनाओं के निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव या सचिव भी मौजूद रहेंगे।

    साथ ही समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के अलावा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों की योजनाओं और कार्यक्रमों की पहले से समीक्षा कर पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल हों।

    समृद्धि यात्रा के जरिए सरकार जिलों में चल रही विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा कर उनके क्रियान्वयन में तेजी लाने की दिशा में कदम