Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BJP के 12 और JDU के 11 विधायक बनेंगे मिनिस्टर, सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट; चिराग को क्या मिला?

    Updated: Tue, 05 May 2026 07:28 PM (IST)

    बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का भव्य समारोह गांधी मैदान में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा शामिल होंगे। इस विस्तार में भाजपा, ...और पढ़ें

    BJP के 12 और JDU के 11 विधायक बनेंगे मिनिस्टर

    BJP के 12 और JDU के 11 विधायक बनेंगे मिनिस्टर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण भले ही सादगी से हुआ, गुरुवार को उनके मंत्रिमंडल का विस्तार भव्य समारोह में होगा। समारोह का आयोजन गांधी मैदान में हो रहा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहेंगे। राज्यपाल सैयद अता हसनैन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

    इसमें संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा भी शामिल हुए। सरावगी ने बताया कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह पहली बार बिहार आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    समारोह में लोजपा (रा) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सहित बिहार के अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता पहुंचेंगे। ‎गांधी मैदान का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा।

    ऐसी होगी संरचना

    विधानसभा सदस्य संख्या के लिहाज से राज्य में मुख्यमंत्री सहित 36 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो सकता है। इस समय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा जदयू कोटे के दो उपमुख्यमंत्री- विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं।

    इस तरह 33 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन गुरुवार के विस्तार के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या 30 तक पहुंच सकती है।

    भाजपा के 12, जदयू के 11, लोजपा (रा) के दो और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के एक-एक सदस्य गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

    संंकेत है नवंबर 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के प्राय: सभी सदस्य सम्राट की टीम में भी शामिल रहेंगे। हां, कुछ नए चेहरे को भी जगह मिल सकती है।

    संभावित मंत्रियों के नाम

    भाजपा: विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप कुमार जायसवाल, राम कृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी एवं सुरेंद्र मेहता। भाजपा कोटे के मंत्री नितिन नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए, इसलिए भाजपा दो नए चेहरे को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है।

    जदयू: श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, रत्नेश सदा, जयंत राज को मंत्री पद मिल सकता है। नए लोगों में मांजरिक मृणाल, अतिरेक कुमार, व रूहेल रंजन के नाम की चर्चा है। संभावना है कि शीला कुमारी को भी मंत्री पद मिल जाए।

    • लोजपा (रा)- संजय कुमार सिंह, संजय कुमार
    • हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा- संतोष कुमार सुमन
    • राष्ट्रीय लोक मोर्चा- दीपका प्रकाश या स्नेहलता

    राज्य सरकार के विभागों की संख्या 47 है। भाजपा के पास 29 विभाग हैं। इसीमें से लोजपा (रा), हम और रालोमो को हिस्सा मिलता है। जदयू कोटे में कुल 18 विभाग हैं।

    यह भी पढ़ें- सम्राट सरकार में JDU कोटे से 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ, 8 पुराने और 3 नए चेहरे होंगे शामिल

    यह भी पढ़ें- मोदी-शाह की मौजूदगी में बिहार कैबिनेट विस्तार; एक खास कारण से इत‍िहास रचेगा गांधी मैदान