यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Board 10th Toppers List: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉपरों की लिस्ट जारी, पूर्णिया के शिवांकर बने टॉपर
Bihar Board 10th Toppers बिहार बोर्ड ने पिछले साल की तरह इस बार भी 31 मार्च को 10 वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 82.91 फीसदी छात्र-छात ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
- इस बार फिर से बिहार बोर्ड ने 31 मार्च को ही रिजल्ट घोषित किया है।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Board Matric Result 2024: बिहार बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसबार 82.91 फीसदी छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। इसके साथ ही टॉपरों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। पहले स्थान पर इसबार पूर्णिया का शिवांकर कुमार (Shivankar Kumar) रहे। उन्होंने 489 अंक प्राप्त किया है। टॉप 10 में 23 लड़कियां शामिल हैं।
समस्तीपुर के वी हाई स्कूल मोवाजिदपुर उत्तरी के आदर्श कुमार 488 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि, तीसरे स्थान पर 486 अंकों के साथ चार परीक्षार्थी जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के आदित्य कुमार, मधुबनी के न्यू अपग्रेड हाई स्कूल सिधाप परसाही के सुमन कुमार पूर्वे, सारण के उच्च माध्यमिक विद्यालय हुस्सेपुर एकमा की पलक कुमारी तथा वैशाली के एसएमटी हाई स्कूल की साजिया परवीन हैं। टाप 10 में शामिल 26 परीक्षार्थियों में दो जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के हैं।
यहां पढ़ें 2024 के टॉपरों की पूरी लिस्ट
.jpg)
.jpg)
2023 में रहा था यह हाल
बता दें कि 2023 में टॉप 5 में 4 लड़कियों ने बाजी मारी थी। हालांकि, पहले नंबर पर एमडी रुम्मन अशरफ रहे थे जिन्हें 489 अंक मिला था। इसके बाद, दूसरा स्थान नम्रता कुमारी को मिला था। तीसरे पर अनुपमा कुमारी रही थीं।
ऐसे आसान प्रक्रिया से चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट, results.biharboardonline.comपर जाएं।
- कक्षा 10 परिणाम 2024 पर क्लिक करें
- उसके बाद, छात्रों को अपना विवरण, जैसे रोल नंबर और रोल कोड, सही ढंग से दर्ज करना होगा।
- सत्यापन के बाद, बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। छात्र भविष्य के लिए परिणाम डाउनलोड/प्रिंट कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें