Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Bhumi: बियाडा की जमीन आवंटन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब 90 साल तक मिलेगी लीज

    Updated: Wed, 13 May 2026 08:17 PM (IST)

    बिहार सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बियाडा की जमीन आवंटन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब औद्योगिक इकाइयों को 30, 60 या 90 वर्ष की अवधि क ...और पढ़ें

    बियाडा की जमीन आवंटन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब 90 साल तक मिलेगी लीज (AI Generated Image)

    बियाडा की जमीन आवंटन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब 90 साल तक मिलेगी लीज (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बियाडा की जमीन आवंटन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब औद्योगिक इकाइयों को 30, 60 या 90 वर्ष की अवधि के लिए रियायती दर पर जमीन लीज पर दी जा सकेगी।

    इसके साथ ही बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज-2025 की अवधि 30 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है। प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है।

    मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (बीआईआईपीपी)-2025 और बीआईआईपीपी-2016 में संशोधन को मंजूरी दी है।

    नए प्रविधानों के तहत बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) द्वारा उद्योगों के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया को अधिक सरल और आकर्षक बनाया गया है।

    अब उद्योगों को 30 वर्ष, 60 वर्ष अथवा 90 वर्ष की अवधि के लिए अनुपातिक रूप से कम दर पर जमीन लीज पर उपलब्ध कराई जाएगी।

    सरकार का मानना है कि इससे बड़े निवेशकों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश की गति बढ़ेगी।

    संशोधन में मेगा इकाइयों की परियोजना लागत की सीमा 200 करोड़ रुपये से अधिक और 500 करोड़ रुपये तक तय की गई है।

    साथ ही परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए विभिन्न चरणों का निर्धारण भी किया गया है। इन बदलावों से निवेश की निरंतरता बनी रहेगी, बियाडा के माध्यम से जमीन आवंटन आसान होगा और राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में AI मिशन को बढ़ावा, 7 हजार युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; वैशाली में बनेगा NIFTEM का कैंपस

    यह भी पढ़ें- Samrat Choudhary Cabinet: सम्राट चौधरी कैबिनेट का बिहार के कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा