विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AMAZING : पटना में दूर ग्रह से आए एलियन, आसमान में दिखी उड़न तश्तरी!

By Amit AlokEdited By:
Updated: Wed, 20 Jul 2016 09:24 PM (IST)

पटना के आकाश में सोमवार की रात एक उड़न तश्तरी देखे जाने की चर्चा है। पुलिस ने इसे भ्रम करार दिया है। लेकिन कई लोगों ने इसके देखे जाने की बात कही है।

AMAZING : पटना में दूर ग्रह से आए एलियन, आसमान में दिखी उड़न तश्तरी!
AMAZING : पटना में दूर ग्रह से आए एलियन, आसमान में दिखी उड़न तश्तरी!

पटना [जेएनएन]। क्या एलियन होते हैं? सूदूर ग्रहों पर हमारी ही तरह कोई दुनिया है? क्या वे लोग हमारी दुनिया से संपर्क करना चाहते हैं? ...ऐसे कई सवाल दो दिनों से पटना में चर्चा के केंद्र बने हुए हैं। मामला नगर के गांधी मैदान इलाके में एक उड़न तश्तरी देखे जाने का है। ऐसा दावा किया है कदमकुआं थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी रोशन कुमार सिन्हा व कई लोगों ने।
रोशन के अनुसार सोमवार की रात वे देर तक जगे थे। अचानक गड़गड़ाहट के साथ जोरदार आवाज हुई तो नजरें आकाश की ओर उठ गईं। उन्होंने एक जगमगाता गोला देखा। यह गोला कुछ देर बाद गायब हो गया।
तेज गड़गड़ाहट के साथ उड़ते गोले को देख वे अपने फ़लैट से नीचे उतरे और अपार्टमेंट के गार्ड को सूचित किया। गार्ड ने भी बताया कि आवाज होने पर उसने भी गोलानुमा तश्तरी को उड़ते देखा। आसपास के कई अन्य लोगों ने भी इसकी तस्दीक की।
पढ़ें : लड़कियों से दोस्ती को फेसबुक पर क्या-क्या करते लड़के... आप भी जानिए

रोशन ने अनहोनी की आशंका जता पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। रोशन के अनुसार उसी रात पुलिस तहकीकात में अपार्टमेंट के गार्ड तथा मोड़ पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उडऩ तस्तरी जैसी कोई चीज दिखने की पुष्टि की। हालांकि, बुधवार को पुलिस ने इसकी पुष्टि करने से इंकार कर दिया।
पुलिस के अनुसार यह भ्रम रहा होगा। लेकिन, रोशन का सवाल है कि भ्रम एक समय में एक साथ कई लोगों को कैसे होगा?