मुंगेर में पवन सिंह ने कहा 'सॉरी', फिर पटना के कार्यक्रम से वायरल हुआ अक्षरा का बयान
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से जुड़ा लड़कियों के सम्मान पर एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है, जिसमें महिलाओं के ...और पढ़ें
HighLights
अक्षरा सिंह से जुड़ा लड़कियों के सम्मान का पोस्ट वायरल।
महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार की अपील की गई।
पवन सिंह के बयान के बाद यह पोस्ट चर्चा में।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bhojpuri News: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। बीते रोज पवन सिंह का वीडियो वायरल हुआ और अब सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में अक्षरा सिंह कह रही हैं कि 'आपने गलती मानी आई लव यू...'। वहीं, इससे पहले पवन सिंह का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें वह 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है... दिल से सॉरी' कहते हुए दिखाई दिए थे।
ऐसे में इन दोनों ही कलाकारों के बीच आपसी तल्खी और तकरार घटने को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। कारण कि दोनों ही वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग हैंडल से शेयर किया जा रहा है। उन पर लाइक्स और कमेंट भी आ रहे हैं।
अक्षरा सिंह के वीडियो में Gen Z लड़कियों की बात
बहरहाल, अक्षरा सिंह का जो वीडियो वायरल हुआ है, वो पटना के किसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। अक्षरा मंच पर खड़ी हैं और माइक थामकर सामने मौजूद जनता से मुखातिब हैं।
वायरल वीडियो में अक्षरा Gen Z लड़कियों के सम्मान की बात कहती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह दर्शकों में मौजूद किसी शख्स को डपटते हुए कहती हैं कि 'लड़कियों का सम्मान करना सीखिए' और 'लोगों के साथ थेथरई नहीं कीजिए'।
वीडियो में अक्षरा सिंह GenZ होने का मतलब भी समझाती हैं। इसके बाद जब वह शख्स अपनी गलती मान लेता है तो अक्षरा सिंह कहती हैं कि नाउ आई लव यू। आपने अपनी गलती मान ली आई लव यू।
पवन सिंह का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि इससे पहले पावर स्टार पवन सिंह का मुंगेर जिले के कल्याणपुर स्थित श्रीश्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ था।
शारदीय नवरात्र के दौरान आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में पवन सिंह की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण पैदा किया था। इसी दौरान अक्षरा सिंह को लेकर उनके कथित बयान की चर्चा भी हुई थी।
उस वीडियो में पवन सिंह कहते हुए दिखते हैं कि अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है... उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना... अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ।
खैर, जो भी हो सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह और पवन सिंह दोनों के वीडियो वायरल हैं। हालांकि, अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो के पूरे संदर्भ और उसमें कही गई बातों की स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे
पवन सिंह और अक्षरा सिंह भोजपुरी मनोरंजन जगत के लोकप्रिय कलाकार हैं। दोनों से जुड़ी खबरें और पुराने विवाद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं।
फिलहाल, वायरल वीडियो के मूल स्रोत और उसमें कही गई बातों की पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की सही तस्वीर सामने आ सकेगी।
यह भी पढ़ें- 'अक्षरा सिंंह मेरा बाबू है... दिल से सॉरी', पावर स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में मां दुर्गा के दरबार में मांगी माफी
