विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के बाद अब बिहार कांग्रेस में फेरबदल, अजय कुमार पासवान बने मीडिया विभाग के नए चेयरपर्सन

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:43 AM (GMT+05:30)

बिहार कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग की कमान अब अजय कुमार पासवान को सौंपी गई है।

अजय कुमार पासवान। फोटो जागरण

अजय कुमार पासवान। फोटो जागरण

HighLights

  1. अजय कुमार पासवान को बिहार कांग्रेस मीडिया विभाग की कमान मिली।

  2. मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति से हुई यह महत्वपूर्ण नियुक्ति।

  3. राजेश राठौड़ की जगह अब अजय कुमार निभाएंगे यह दायित्व।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कांग्रेस मीडिया एवं प्रचार विभाग की कमान अब अजय कुमार पासवान को सौंपी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद पार्टी ने रविवार को अजय कुमार पासवान को विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।

अजय कुमार पासवान अब तक मीडिया एवं प्रचार विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश राठौड़ की जगह यह दायित्व निभाएंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।

विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बदलाव का सिलसिला जारी है। हाल में पार्टी ने मीडिया विभाग का नए सिरे से गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी थी।

अब विभाग के शीर्ष पद पर भी बदलाव किया गया है। अजय कुमार पासवान के सामने पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और राजनीतिक मुद्दों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी तरीके से रखने की जिम्मेदारी होगी।

 हाल ही में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अजय राय को हटाकर विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। 

यह भी पढ़ें- 'बाघ-बकरी को एक घाट पानी पिलाया'... वायरल दावे की निकली हवा; अनंत-नीरज विवाद के बीच ललन सिंह के वीडियो का सच

यह भी पढ़ें- जीविका का पैसा नहीं लिया जाएगा वापस, फैलाई जा रही अफवाह; लखीसराय में बोले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह