Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नालंदा के लाल का कमाल: कॉमनवेल्थ ब्रॉन्ज मेडलिस्ट झंडू कुमार को PM मोदी ने दी शाबाशी, बढ़ा हौसला

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:11 PM (GMT+05:30)

    कॉमनवेल्थ गेम्स के कांस्य पदक विजेता दिव्यांग भारोत्तोलक झंडू कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित किय ...और पढ़ें

    कॉमनवेल्थ ब्रॉन्ज मेडलिस्ट झंडू कुमार को PM मोदी ने दी शाबाशी

    कॉमनवेल्थ ब्रॉन्ज मेडलिस्ट झंडू कुमार को PM मोदी ने दी शाबाशी

    HighLights

    1. पीएम मोदी से मिले कॉमनवेल्थ कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार।

    2. प्रधानमंत्री ने झंडू कुमार को उनके खेल प्रदर्शन के लिए सराहा।

    3. झंडू ने मुलाकात को गौरवपूर्ण बताया, आगे बेहतर करने की प्रेरणा।

    जागरण संवाददाता, हरनौत (नालंदा)। पीएमओ से बुलावा आने पर कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए प्रथम पदक (कांस्य) जीतकर बिहार और नालंदा का नाम रोशन करने वाले हरनौत के दिव्यांग भारोत्तोलक झंडू कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार शाम मुलाकात की। यह मुलाकात झंडू कुमार के खेल जीवन का एक बेहद गौरवपूर्ण और यादगार क्षण रहा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद झंडू कुमार ने कहा कि यह मुलाकात उनके जीवन का बेहद खास और गौरवपूर्ण अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन और शुभकामनाओं से उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है। देश के लिए आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।

    उन्होंने कहा कि वे आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। बता दें कि झंडू कुमार की खेल यात्रा वर्ष 2019 में नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन से जुड़ने के साथ शुरू हुई। शुरुआती दौर में उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बीच लगातार मेहनत और प्रशिक्षण जारी रखा।

    वर्ष 2022 में उन्होंने अपना पहला पदक हासिल किया, जिसके बाद उनकी सफलता का सिलसिला लगातार आगे बढ़ता गया और उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई।

    वर्ष 2022 में हरनौत में स्थापित नालंदा लक्ष्य खेल अकादमी से भी झंडू कुमार जुड़े। अकादमी के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और खेल की बेहतर तैयारी का अवसर मिला।

    इसके बाद उनकी खेल यात्रा लगातार आगे बढ़ती गई और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करते हुए वे कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुंचे और वहां पदक जीतकर देश और नालंदा का गौरव बढ़ाया।

    वर्तमान में झंडू कुमार जुलाई 2024 से गुजरात के गांधीनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां वे कोच रहेलू कर के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

    कोच कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि झंडू कुमार नालंदा जिला के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अपनी खेल उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का गौरव प्राप्त हुआ है। इनसे पूर्व हरनौत में पढ़ाई कर रही बख्तियार पुर के मिसी के प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ी गोल्डी कुमारी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त करने के दौरान पीएम से मिलने का अवसर मिला था।

    खबरें और भी