बारिश, छाता और मजार... नालंदा में नीतीश कुमार की इस तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारी बारिश के बीच नालंदा के बिहारशरीफ स्थित हजरत मखदूम सैयद गगनदुला शाह की मजार पर हाजिरी लगाई। उन्होंने प्रदेशवासियो ...और पढ़ें

तेज बारिश में छाता लेकर पहुंचे मजार
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ(नालंदा)। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को भारी बारिश के बीच अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे। उर्स के अवसर पर उन्होंने बिहारशरीफ के गगन दीवान मोहल्ला स्थित हजरत मखदूम सैयद गगनदुला शाह की मजार पर हाजिरी लगाई।
बारिश के कारण नहीं चढ़ा सके चादर
लगातार हो रही बारिश के कारण वह मजार पर चादर नहीं चढ़ा सके। हालांकि, उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, अमन-चैन और शांति के लिए दुआ मांगी।

'सभी धर्मों के प्रति सम्मान का संदेश'
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का बिहारशरीफ से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि मजार पर हाजिरी देकर पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरे बिहार की खुशहाली और तरक्की की कामना की, जो सभी धर्मों और वर्गों के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।

तेज बारिश में छाता लेकर पहुंचे मजार
उन्होंने बताया कि खराब मौसम और तेज बारिश के बावजूद नीतीश कुमार छाता लेकर मजार तक पहुंचे और धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया। इसे सामाजिक सौहार्द और जनभावनाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया।
'विकसित बिहार' के संकल्प का दोहराया जिक्र
ई. सुनील कुमार ने कहा कि 'विकसित बिहार' के सपने को साकार करने के लिए जदयू का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि आज भी नीतीश कुमार देश के प्रमुख समाजवादी नेताओं में शामिल हैं।
समर्थकों में दिखा उत्साह, कई नेता रहे मौजूद
खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जदयू कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, जिलाध्यक्ष मो. अरशद, वार्ड पार्षद खालिद आलम भुट्टो, जदयू नेता मो. शकीबुल हसन, पूर्व डिप्टी मेयर मो. गुलरेज, पूर्व वार्ड पार्षद प्रदुमन, धनंजय देव, निशांत कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।