विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड से अंधेरे में मिलने पहुंचा ब्वॉयफ्रेंड, घरवालों ने करा दी शादी

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Thu, 16 Mar 2017 11:07 PM (IST)

एक प्रेमी अंधेरी रात में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, दोनों कमरे में बंद थे कि परिजनों को शक हुआ और उन्होंने लड़के को बंधक बना उसकी शादी करा दी।

गर्लफ्रेंड से अंधेरे में मिलने पहुंचा ब्वॉयफ्रेंड, घरवालों ने करा दी शादी
गर्लफ्रेंड से अंधेरे में मिलने पहुंचा ब्वॉयफ्रेंड, घरवालों ने करा दी शादी

बिहारशरीफ [जेएनएन]। होली की रात अंधेरे में ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर जा पहुंचा। चुपके-चुपके घरवालों की नजर बचाकर दोनों कमरे में बंद हो गए। उधर, कमरे में हलचल सुनकर लड़की के घरवालों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया जिसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई।

मामला गिरियक के इशुआ गांव का है। युवक को मंगलवार की रात युवती के परिजनों ने घर में बंधक बनाकर रखा। बुधवार को दोनों की शादी कराई गई। 

ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक ने बताया कि वो पिछले 10 साल से कंचन नाम की लड़की से प्यार करता था। टाइम-टाइम पर दोनों एक-दूसरे से मिलते थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। लड़के ने बताया कि होली के अगले दिन रात को उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे अपने घर बुलाया था।
जैसे ही वो वहां पहुंच कर लड़की के कमरे में गया, उसके घरवालों ने देख लिया और वहां पहुंच गए। उसने बताया कि इसके बाद उसे बंधक बना लिया गया और फिर उसके फैमिली को इसकी जानकारी दी गई। उधर, इस जानकारी के बाद लड़के के घरवाले यहां पहुंचे फिर दोनों की रजामंदी से उनकी शादी करा दी गई।
 अभिषेक ने बताया कि वह कंचन से शादी करना चाहता था। दोनों के परिजनों को भी किसी तरह की आपत्ति नहीं थी। वह चाहता था की बहन की शादी के बाद अपनी शादी रचाए। युवती के परिजनों को लगा कि वह शादी करना नहीं चाहता है। उसने बताया कि इसी कारण प्लानिंग के तहत लड़की की फैमिली ने उसे बुलाया था। बहरहाल वह शादी से खुश है।