Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ विनय यादव का आमरण अनशन दसवें दिन भी जारी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:08 PM (IST)

    नेपाल में मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने और सुनसरी घटना के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विनय यादव का आमरण अनशन 10वें दिन भी जारी है। उनकी बिगड ...और पढ़ें

    राष्ट्रीय एकता दल के अध्यक्ष विनय यादव अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। फोटो सौ: स्वयं

    राष्ट्रीय एकता दल के अध्यक्ष विनय यादव अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। फोटो सौ: स्वयं

    अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Nepal Muslim Reservation: काठमांडू के माइतीघर मंडला में नेपाल में मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने और सुनसरी जिले में हुई सांप्रदायिक घटना में मृतक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन शनिवार को 10वें दिन भी जारी रहा।

    राष्ट्रीय एकता दल के अध्यक्ष विनय यादव अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। लगातार 10 दिनों से अनशन पर रहने के कारण विनय यादव की शारीरिक स्थिति कमजोर होती जा रही है।

    इसके बावजूद उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया है। समर्थकों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने नेपाल सरकार से मामले पर गंभीरता से विचार कर वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की है।

    नेताओं का समर्थन

    शनिवार को अनशन स्थल पर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन दिया और सरकार से मामले में पहल करने की मांग की।

    समर्थन देने वालों में संविधान सभा सदस्य बिमल केडिया तथा नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शंकर भंडारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

    स्वास्थ्य पर चिंता

    पूर्व मंत्री शंकर भंडारी ने कहा कि अनशनकारी की स्वास्थ्य स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। ऐसे में सरकार को तत्काल वार्ता शुरू कर न्यायसंगत समाधान निकालना चाहिए।

    बढ़ रही समर्थकों की भीड़

    आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। वहीं, माइतीघर मंडला स्थित अनशन स्थल पर समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ती देखी जा रही है।