Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी के मंत्री बने शिक्षक, मुजफ्फरपुर में राजभूषण चौधरी ने बच्चों को सिखाए त्रिकोणमिति के गुर

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:22 PM (IST)

    Union Minister Rajbhushan Chaudhary: केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल में 9वीं और 10वीं के छात्रों को गणित ...और पढ़ें

    ब्रह्मपुरा स्थित जिला स्कूल में पढ़ाते केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डा.राज भूषण चौधरी। सौ.स्वयं

    ब्रह्मपुरा स्थित जिला स्कूल में पढ़ाते केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डा.राज भूषण चौधरी। सौ.स्वयं

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur District School: पीएम मोदी के मंत्रिमंडल सदस्य और केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डा. राजभूषण चौधरी अलग अंदाज में दिखे। शनिवार को वे मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल पहुंचे और एक शिक्षक की भूमिका निभाई।

    बच्चों को पढ़ाया गणित

    केंद्रीय मंत्री ने 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को गणित विषय पढ़ाया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को फीजिक्स और बायोलॉजी विषयों की भी जानकारी दी। पेशे से चिकित्सक होने के बावजूद उन्होंने गणित के कठिन सवाल समझाए। उन्होंने त्रिकोणमिति और प्रमेय हल करने के आसान गुर भी सिखाए।

    पढ़ाई के साथ ही उन्होंने बच्चों को संस्कार और बेहतर भविष्य का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में खुद को समर्थ बनाने के लिए प्रेरित किया।

    शिक्षा बनाती है बेहतर

    डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को बेहतर इंसान बनाती है। शिक्षित व्यक्ति ही एक मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी और स्कूल की प्राचार्या उपस्थित रहीं। साथ ही विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।