विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:12 PM (GMT+05:30)

Bihar Election News: तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे ...और पढ़ें

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त ने विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक की।

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त ने विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक की।

HighLights

  1. 23 अक्टूबर को तिरहुत एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होगा।

  2. निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक में 11 कोषांग क्रियाशील पाए गए।

  3. आदर्श आचार संहिता का पालन और उड़नदस्ता दल की कड़ी निगरानी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Tirhut MLC Election: तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

इसे लेकर गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त ने विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रमंडल स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी शामिल हुए।

11 कोषांग क्रियाशील

प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन के सुचारू संचालन के लिए प्रमंडल स्तर पर 11 कोषांग क्रियाशील हैं। इसके साथ ही जिलों में भी निर्धारित मानकों के अनुरूप विभिन्न कोषांगों को सक्रिय किया गया है। अधिकारियों को सभी जिलों से सतत समन्वय बनाकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कराने का निर्देश दिया गया।

आदर्श आचार संहिता का अनुपालन

उन्होंने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सभी अधिकारियों की जवाबदेही है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी संदीप शेखर प्रियदर्शी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने समीक्षा के मुख्य बिंदु रखे।

तैयारियों का लिया ब्योरा

समीक्षा के दौरान कर्मियों के प्रशिक्षण, मतपेटिकाओं की उपलब्धता, डिस्पैच सेंटर की तैयारियों और मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी का अपडेट लिया गया। इसके साथ ही जिलावार कार्मिकों और वाहनों की आवश्यकता का आकलन भी किया गया।

उड़नदस्ता दल रखेगा नजर

आयुक्त ने कहा कि मतदाताओं को डराने-धमकाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा शराब, हथियार और वोटरों को प्रभावित करने के लिए नकदी के लेनदेन पर उड़नदस्ता दल सीधी कार्रवाई करेगा।

प्रचार सामग्री की होगी जांच

राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार के लिए तैयार किए गए ऑडियो-विजुअल संदेशों की जांच मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी (MCMC) द्वारा की जाएगी। कमेटी से पूर्वानुमति मिलने के बाद ही ऐसे विज्ञापनों या संदेशों का उपयोग किया जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: NDA ने 5 ईबीसी और 2 महिलाओं पर लगाया दांव, JDU ने नए चेहरों पर जताया भरोसा