Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर पुलिस गोलीकांड पर सरकार को घेरा, आंदोलन की चेतावनी

    By Santosh Mishra Edited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 25 Mar 2026 06:50 PM (IST)

    तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर के गायघाट में हुए पुलिस गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतक जगतवीर राय के परिजनों को न्याय का भरोसा दिला ...और पढ़ें

    गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनियां गांव पहुंचे तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। फोटो: जागरण

    गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनियां गांव पहुंचे तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। फोटो: जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गायघाट (मुजफ्फरपुर)। Bihar Police Firing Case: मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनियां गांव में हुए चर्चित पुलिस गोलीकांड के मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

    उन्होंने मृतक जगतवीर राय के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला।

    उन्होंने कहा कि एनडीए शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। पहले अपराधियों का आतंक था और अब पुलिस पर भी मनमानी के आरोप लग रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि घटना को आठ दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद गंभीर मामला है। तेजस्वी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे मुजफ्फरपुर जिले में आंदोलन किया जाएगा और जिला बंद कराया जाएगा।

    a

    नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी तरह की लीपापोती स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन आरोपित को बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसा संभव नहीं होगा।

    तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि छापेमारी के दौरान कथित तौर पर नशे की हालत में एक दरोगा द्वारा गोली चलाई गई, जिसमें जगतवीर राय की मौत हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि भले ही उनकी पार्टी के पास सीटें कम हों, लेकिन जनता का समर्थन उनके साथ है। सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जनता की ताकत उनके साथ खड़ी है।

    तेजस्वी यादव ने मृतक को समाजसेवी बताते हुए कहा कि वह अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। उन्होंने सरकार से जल्द न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।

    खबरें और भी