Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ कंटेनर झारखंड के पलामू से बरामद, नंबर प्लेट बदलकर छिपाया

    By Dinesh Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 08 Mar 2026 10:45 PM (IST)

    पुलिस ने नंबर प्लेट बदलकर छिपाए गए ट्रक के साथ एक आरोपी विनोद यादव को गिरफ्तार किया है। जांच में वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह की संलिप्तता सामन ...और पढ़ें

    प्रारंभिक जांच में वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने आई! फोटो सौ: पुलिस

    प्रारंभिक जांच में वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने आई! फोटो सौ: पुलिस

    HighLights

    1. मनियारी से चोरी कंटेनर झारखंड के पलामू से बरामद।

    2. चोरी के ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर छिपाया गया था।

    3. एक आरोपी विनोद यादव गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी।

    संवाद सहयोगी, मनियारी (मुजफ्फरपुर)। कुढ़नी के मनियारी थाना क्षेत्र से चोरी हुआ एक कंटेनर ट्रक पुलिस ने झारखंड के पलामू जिले से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

    प्रारंभिक जांच में वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने आई है, जो ट्रकों की चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करता है।

    जानकारी के अनुसार 27-28 फरवरी की रात मनियारी थाना क्षेत्र स्थित जियो रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़ा महाराष्ट्र नंबर का एक कंटेनर ट्रक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। वाहन चोरी होने की जानकारी मिलते ही ट्रक मालिक और चालक ने मनियारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

    मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। डीएसपी पश्चिमी-2 अनीमेष चंद्र ज्ञानी के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

    जांच के दौरान पुलिस को सुराग झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र तक मिला। इसके बाद मनियारी अपर थाना अध्यक्ष देवपूजन प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झारखंड पुलिस के सहयोग से छतरपुर थाना क्षेत्र के कोवल गांव में छापेमारी की।

    छापेमारी के दौरान कोवल गांव निवासी विनोद यादव (पिता रोहिणी यादव) के घर के पास से चोरी किया गया कंटेनर ट्रक बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मौके से विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अपराधियों ने ट्रक की पहचान छिपाने के लिए उसका मूल रजिस्ट्रेशन नंबर बदल दिया था। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी भी मिली है।

    खबरें और भी

    पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो ट्रकों की चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर अवैध कारोबार में इस्तेमाल करता है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    फिलहाल बरामद कंटेनर ट्रक को मुजफ्फरपुर लाया गया है और गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।