सोनपुर रेल मंडल के 70 से अधिक फाटकों पर लगेंगे सीसी कैमरे, 27 करोड़ से बिछेगा केबल
Indian Railways Safety Update: पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में 70 से अधिक संवेदनशील रेल फाटकों पर अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस सुरक्षा परियोज ...और पढ़ें

योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है। फाइल फोटो
HighLights
सोनपुर मंडल के 70 से अधिक फाटकों पर लगेंगे सीसीटीवी।
पहले चरण में 27 करोड़ रुपये केबल नेटवर्क पर खर्च होंगे।
कैमरे 24 घंटे निगरानी रखेंगे, फुटेज 30 दिन सुरक्षित।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Sonpur Rail Division CCTV Cameras: पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में रेल फाटकों की सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने की बड़ी तैयारी की जा रही है। मंडल के गैर-इंटरलाकिंग व्यवस्था से जुड़े 70 से अधिक संवेदनशील रेल फाटकों पर अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
27 करोड़ का आवंटन
सुरक्षा निगरानी को दुरुस्त करने के लिए पहले चरण में केबल नेटवर्क बिछाने पर लगभग 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है, जिसके पूरा होते ही धरातल पर काम शुरू हो जाएगा।
समस्तीपुर में टेंडर जारी
इससे पूर्व समस्तीपुर रेलमंडल क्षेत्र में स्थित बगैर इंटरलाकिंग समपार फाटकों पर सीसी कैमरे लगाने की कवायद के तहत टेंडर जारी किया जा चुका है। फाटकों पर कैमरे लगने से ट्रेनों के परिचालन, गुजरने वाले वाहनों और आसपास की हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी।
चार श्रेणियों में विभाजन
सोनपुर मंडल द्वारा जारी ज्वाइंट प्रोसीजर ऑर्डर के तहत सीसीटीवी परिसंपत्तियों के रख-रखाव और फुटेज की जिम्मेदारी तय की गई है। इस पूरी व्यवस्था को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर संबंधित विभागों को निगरानी और प्रबंधन का काम सौंपा गया है।
खबरें और भी
30 दिन सुरक्षित फुटेज
प्राथमिक वीडियो कस्टोडियन विभागों को सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी। किसी भी प्रकार की दुर्घटना, विवाद या सुरक्षा जांच की स्थिति में अधिकृत अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर यह फुटेज उपलब्ध कराया जाएगा।
तकनीकी मजबूती से सुरक्षा
किसी मामले की आधिकारिक जांच पूरी होने तक संबंधित वीडियो फुटेज को सुरक्षित रखना अनिवार्य किया गया है। 27 करोड़ रुपये की लागत से केबलिंग और कैमरों की स्थापना के बाद सोनपुर मंडल के रेल फाटकों की निगरानी प्रणाली को अभूतपूर्व तकनीकी मजबूती मिलेगी।