Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जननायक कर्पूरी ठाकुर पर जारी होगा 100 रुपये का स्मारक सिक्का, आज PM Modi दिल्ली में कर सकते हैं सिक्के का अनावरण

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 11:44 PM (IST)

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बिहार में दो बार मुख्यमंत्री रह चुके जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी पर देश को दोहरी खुशी मिली है। एक तरफ भारत सरकार ...और पढ़ें

    जननायक कर्पूरी ठाकुर पर जारी होगा 100 रुपये का स्मारक सिक्का, PM Modi दिल्ली में कर सकते हैं अनावरण
    जननायक कर्पूरी ठाकुर पर जारी होगा 100 रुपये का स्मारक सिक्का, PM Modi दिल्ली में कर सकते हैं अनावरण

    HighLights

    1. कोलकाता टकसाल से जारी होगा रजत एवं मिश्र धातु सिक्का
    2. 100 रुपये का यह स्मारक सिक्का रजत के साथ तांबा, जस्ता और निकिल मिश्रित होगा

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बिहार में दो बार मुख्यमंत्री रह चुके जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी पर देश को दोहरी खुशी मिली है।

    एक तरफ भारत सरकार ने जहां उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न की उपाधि से विभूषित करने का निर्णय लिया है, वहीं दूसरी तरफ उनकी स्मृति में कोलकाता टकसाल स्मारक सिक्का भी जारी करेगी।

    100 रुपये का यह स्मारक सिक्का रजत के साथ तांबा, जस्ता और निकिल मिश्रित होगा, जो बाजार में प्रचलन में नहीं आएगा। इस आशय का राजपत्र भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने 22 जनवरी, 2024 को जारी कर दिया है। संभावना है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सिक्के का अनावरण करेंगे। 

    35 ग्राम होगा सिक्‍के का वजन

    44 मिमी परिधि का यह सिक्का 35 ग्राम का होगा। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा और पांच-पांच प्रतिशत जस्ता एवं निकिल धातु होगी। सिक्के के मुख्य भाग पर सत्यमेव जयते एवं अशोक स्तंभ अंकित होगा। अशोक स्तंभ के साथ नीचे 100 रुपये लिखा होगा।

    वहीं दूसरी तरफ स्व. कर्पूरी ठाकुर का प्रचलित चित्र होगा, जिसकी परिधि पर ऊपर देवनागरी और नीचे अंग्रेजी में स्व. श्री कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी लिखा होगा।

    कर्पूरी ठाकुर के चित्र के नीचे 2024 अंकित होगा। अनावरण के पश्चात भारत सरकार की कोलकाता टकसाल इसे विक्रय के लिए प्रस्तुत करेगी। सिक्के की अनुमानित कीमत 3000-3300 रुपये के बीच होगी।  

    जयप्रकाश नारायण पर भी जारी हो चुका है सिक्का 

    सिक्कों के संग्रहकर्ता सुधीर लूणावत के अनुसार इससे पूर्व लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में भी सिक्का जारी हो चुका है। वर्ष 2002 में उनकी जन्म शताब्दी वर्ष पर भारत सरकार ने 100 रुपये, 10 रुपये और एक रुपये का सिक्का जारी किया गया था।

    एक रुपये का सिक्का बाजार में प्रचलित भी है। इसके अलावा भारत सरकार का डाक विभाग वर्ष 1991 में कर्पूरी ठाकुर की स्मृति में एक रुपये और वर्ष 2016 में पांच रुपये का डाक टिकट जारी कर चुका है।

    Karpoori Thakur को भारत रत्‍न, जानि‍ए उनके जीवन से जुड़े रोचक किस्‍से; कर्पूरीग्राम के कण-कण में हैं जननायक की यादें

    Karpoori Thakur Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, PM मोदी ने जननायक को बताया 'सामाजिक न्याय का प्रतीक'

    Karpoori Thakur Jayanti: जब फूट-फूटकर रोने लगे थे जननायक कर्पूरी, उस वक्‍त नहीं बने थे बिहार के सीएम

    खबरें और भी