Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के ऋषभ राज ने बनाया अटेंडेंस आधारित हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम, पेटेंट को मिली मंजूरी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:47 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के ऋषभ राज ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम के साथ मिलकर अटेंडेंस बेस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया है, जिसे भारत सरकार से पेटेंट की मं ...और पढ़ें

    मधुबनी निवासी ऋषभ राज।

    मधुबनी निवासी ऋषभ राज।  

    HighLights

    1. ऋषभ राज ने अटेंडेंस बेस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया।

    2. बायोमेट्रिक अटेंडेंस के साथ स्वास्थ्य मानकों की निगरानी होगी।

    3. भारत सरकार ने इस तकनीक के पेटेंट को मंजूरी दी।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । बिहार में मुजफ्फरपुर शहर से जुड़े ऋषभ राज ने पेटेंट के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम के साथ मिलकर एक अटेंडेंस बेस्ड हेल्थ मानीटरिंग सिस्टम विकसित किया है। इस पेटेंट को भारत सरकार से मंजूरी मिली है।

    इस तकनीक में बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज करने के साथ ही व्यक्ति के ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और शरीर के तापमान की निगरानी की जा सकेगी।

    यह तकनीक कई दिनों के स्वास्थ्य आंकड़ों का विश्लेषण कर सामान्य स्वास्थ्य स्थिति का बेसलाइन तैयार करने में मदद करेगी। साथ ही सामान्य पैटर्न से होने वाले महत्वपूर्ण बदलावों को पहचानने में भी उपयोगी होगी।

    इसका उद्देश्य रोजाना होने वाली अटेंडेंस प्रक्रिया को स्वास्थ्य की शुरुआती निगरानी से जोड़ना है। इसके जरिए छात्र-छात्राओं, कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों की एंट्री के समय पंच करते ही उनके अंदर की अचानक होनेवाली जानलेवा परेशानियों हार्ट रेट आदि का पता चल जाएगा।

    यह स्कूलों, विश्वविद्यालयों, कार्यालयों और अन्य संस्थानों में उपयोगी साबित हो सकती है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिदिन बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाती है।

    ऋषभ ने इस सिस्टम को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. विकास वासन और डा. सचिन कलसी के नेतृत्व में शोधकर्ताओं पारस गुप्ता और विकास शर्मा के साथ मिलकर विकसित किया।

    मूल रूप से मधुबनी जिले के रांटी गांव के ऋषभ राज की इस उपलब्धि को तकनीक और पेटेंट के क्षेत्र में राज्य के युवाओं की बढ़ती भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है। अब तक उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में रहते हुए 27 पेटेंट किए हैं।

    • शहर में रहकर बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी की, मूल रूप से मधुबनी के रहने वाले हैं ऋषभ
    • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम के साथ विकसित किया अटेंडेंस बेस्ड प्रोजेक्ट,
    • एक साथ तीन स्वास्थ्य मानकों की करेगा निगरानी

    खबरें और भी