Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: मोटापा से क्या हो सकता है नुकसान? अंदर पलती गंभीर बीमारियों का संकेत, पढ़ लें डॉक्टर की सलाह

    Updated: Sat, 03 May 2025 03:49 PM (IST)

    Bihar News Hindi मोटापा केवल बढ़ता हुआ वज़न नहीं है बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत है। डॉक्टर रंधीर कुमार के अनुसार मोटापा थायराइड डायबिटीज और ह ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. चीनी और जंक फूड से बनाएं दूरी
    2. संतुलित आहार, नींद, व्यायाम जरूरी

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है तो सतर्क हो जाइए। मोटापा सिर्फ शरीर का आकार नहीं बढ़ाता, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ बनता है। हैलो डॉक्टर कार्यक्रम मोटापा के कारण व बचाव पर महुमेह रोग विशेषज्ञ वरीय फिजीशियन डॉ. रंधीर कुमार ने अपनी राय रखी।

    विशेषज्ञ चिकित्सक डा.रंधीर ने कहा कि मोटापा खुद में कोई बीमारी नहीं, लेकिन यह कई बीमारियों की शुरुआत है। इसलिए मोटापा हो तो सावधान हो जाए। कहा कि थायराइड, फैटी लिवर, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारियां सबसे पहले मोटापे की आड़ में पनपती हैं।

    सवाल- किस तरह की जीवन शैली वाले पर सबसे ज्यादा खतरा?

    जवाब- खासतौर पर शहरी जीवनशैली वाले लोग इस खतरे की जद में ज्यादा आते हैं, जहां अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान आम हो चला है।

    सवाल- वजन घटाने के लिए क्या करना चाहिए?

    जवाब- स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी नहीं है। वजन घटाने के लिए तीन चीजें जरूरी है संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम।

    सवाल- मोटापा कम करने के लिए क्या करनाक चाहिए

    जवाब- मोटापा घटाने के लिए चीनी और जंक फूड से दूरी रखें। डायरेक्ट शुगर (जैसे मीठा, चाकलेट, कोल्ड ड्रिंक) और मैदे से बनी चीजें पूरी तरह बंद करें।

    मोटापा को कम करने के लिए इस बात पर दें ध्यान

    • प्रोटीन लें भरपूर जैसे दाल, पनीर, अंडा, चिकन, मछली, सोयाबीन जैसी चीजें खाएं। लेकिन इन्हें तलने से बचें।
    • घी-तेल-नमक पर नियंत्रण रखें इनका अत्यधिक प्रयोग शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
    • खाने का समय तय करें जैसे रात 7 से 7:30 बजे तक खाना खा लें और अगले दिन सुबह 10 बजे तक कुछ न खाएं। यह इंटरमिटेंट फास्टिंग की तरह काम करेगा।
    • नियमित व्यायाम करना चाहिए जिसमें हर दिन कम से कम 30-40 मिनट तेज चलना। अपनी दिनचर्या में शामिल करें। खान-पान, जीवनशैली में बदलाव से मोटापा पर नियंत्रण रहेगा।

    यह भी पढ़ें-

    Gaya News: गयावासियों के लिए अच्छी खबर, इस दिन से शुरू हो रही गया से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट

    खबरें और भी