Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेहतर जिंदगी के सपने देखता रहा पति और शादी के 16 दिन बाद ही जेवर व नकदी लेकर दुल्हन फरार

    By Santosh Mishra Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 16 May 2026 05:57 PM (IST)

    Bihar Latest News: मुजफ्फरपुर के गायघाट में शादी के महज 16 दिन बाद एक नई नवेली दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत द ...और पढ़ें

    सुबह करीब तीन बजे जब उसकी नींद खुली तो महिला घर में नहीं थी। प्रतीकात्मक फोटो

    सुबह करीब तीन बजे जब उसकी नींद खुली तो महिला घर में नहीं थी। प्रतीकात्मक फोटो

    संवाद सहयोगी, गायघाट (मुजफ्फरपुर)। Newlywed Bride Missing: जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में शादी के महज 16 दिन बाद नई नवेली दुल्हन के जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पति ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है।

    आधी रात के बाद घर से गायब मिली दुल्हन

    पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी 25 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे जब उसकी नींद खुली तो पत्नी घर में नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

    घर से नकदी और जेवर भी गायब

    परिजनों ने जब घर में रखे बक्से की जांच की तो वह खुला मिला। पीड़ित के अनुसार घर से सोने और चांदी के जेवरात के साथ करीब 73 हजार रुपये नकद भी गायब थे। कुल मिलाकर करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार होने की बात कही गई है।

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी