नेपाल में मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने की मांग पर अनशन जारी, हिंदू संगठन का मिला समर्थन
Sunasari Incident Nepal: नेपाल में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने की मांग पर राष्ट्रीय एकता दल के अध्यक्ष विनय यादव का आमरण अनशन 12वें दिन भी जारी है, जिसे ...और पढ़ें

राष्ट्रीय एकता दल के अध्यक्ष विनय यादव का आमरण अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। फोटो सौ: स्वयं
HighLights
विनय यादव का मुस्लिम आरक्षण खत्म करने पर 12वें दिन अनशन जारी।
सनातन हिंदू राष्ट्र स्थापना महाअभियान ने अनशन को दिया समर्थन।
सुनसरी पीड़ितों को न्याय, मुस्लिम आयोग भंग करने की मांग।
अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Nepal Muslim Reservation: नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका-3 स्थित कप्तानगंज में हुई घटना को लेकर विभिन्न मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय एकता दल के अध्यक्ष विनय यादव का आमरण अनशन 12वें दिन भी जारी रहा।
अनशन को नेपाली कांग्रेस सनातन हिंदू राष्ट्र स्थापना महाअभियान के संयोजक शंकर भंडारी ने समर्थन दिया है। भंडारी ने इसके समर्थन में पत्र जारी किया है।

शंकर भंडारी ने कहा कि अनशन 12वें दिन पहुंच गया है, लेकिन नेपाल सरकार ने अब तक अनशनकारी पक्ष से संवाद करने और उनकी मांगों पर विचार करने की कोई पहल नहीं की है।
उन्होंने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए सरकार से तत्काल वार्ता शुरू करने की मांग की। साथ ही विनय यादव की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।
भंडारी ने कहा कि सुनसरी घटना में जान गंवाने वाले परिवारों को न्याय, घायलों का पूर्ण उपचार, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर यह अनशन शुरू हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उनके अनुसार, यह मामला न्याय, नागरिक सुरक्षा और सामाजिक शांति से जुड़ा है।
भंडारी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध आवाजाही, गैरकानूनी बसावट और संभावित सांप्रदायिक उग्रवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की भी मांग की।
संगठन ने कहा कि मधेश सहित सीमावर्ती इलाकों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार को गंभीर कदम उठाने होंगे। उन्होंने अनशनकारी पक्ष से शीघ्र संवाद कर आपसी सहमति के आधार पर समाधान निकालने की मांग की।
अनशनकारी विनय यादव ने कहा कि सुनसरी घटना के पीड़ितों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने नेपाल मुस्लिम आयोग को भंग करने की मांग भी दोहराई। यादव ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।