Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मां ने पापा को रोका था.. जाते ही लगा ली फांसी', मुजफ्फरपुर में महिला की मौत; 6 साल की बेटी ने बयां किया दर्द

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 06:28 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के बलहिया गांव में एक विवाहिता चांदनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसका शव फंदे से लटका मिला। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में विवाहिता चांदनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

    2. बेटी ने बताया पिता के जाने के बाद मां ने फांसी लगाई।

    3. ससुराल पक्ष फरार, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी।

    संवाद सहयोगी, बंदरा (मुजफ्फरपुर)। पियर थाना क्षेत्र के बलहिया गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 25 वर्षीय चांदनी देवी का शव घर में फंदे से लटका मिला।

    घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। वहीं, मृतका की छह वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने पिता को उस दिन काम पर नहीं जाने के लिए कहा था, लेकिन वे नहीं माने। उनके जाने के कुछ देर बाद मां ने फंदे से लटककर जान दे दी।

    सूचना मिलते ही एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह, पियर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    मुखिया अब्दुल सत्तार अंसारी ने बताया कि चांदनी की शादी करीब आठ वर्ष पहले राहुल कुमार साह से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे, जिससे उनका पक्ष नहीं मिल सका। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- जमुई में लव मैरिज के डेढ़ साल बाद आखिर प्रीति ने क्यों चुन ली मौत? अमित से डेढ़ घंटे तक हुई बात से खुलेगा राज

    यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में किसान और सफाईकर्मी पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश की आशंका में तीन हिरासत में

    खबरें और भी