Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर के 4.34 लाख पेंशनधारियों को जुलाई की पेंशन, खातों में पहुंचे 49.69 करोड़ रुपये

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:03 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में 4.34 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में जुलाई की 49.69 करोड़ रुपये की पेंशन राशि भेजी गई। इस अवसर पर बैटरीचालित ट्राइसाइकिल ...और पढ़ें

    सभी छूटे हुए लाभार्थियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण जरूरी। प्रतीकात्मक फोटो

    सभी छूटे हुए लाभार्थियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण जरूरी। प्रतीकात्मक फोटो

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Pension Payment: सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में सोमवार को जुलाई की पेंशन राशि भेजी गई। जिले के 4.34 लाख लाभार्थियों के खातों में कुल 49 करोड़ 69 लाख 69 हजार 300 रुपये का भुगतान किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    डीएम कुमार गौरव ने कहा कि पेंशन की यह राशि जरूरतमंदों के काम आएगी। उन्होंने सभी पेंशनधारियों को बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

    उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र एवं वास्तविक लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है।

    डीएम ने बताया कि इसी उद्देश्य से जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को अनिवार्य बनाया गया है। उन्होंने सभी छूटे हुए लाभार्थियों से जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील की।

    लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री एवं सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बढ़ी हुई पेंशन राशि उनके लिए आर्थिक राहत का बड़ा माध्यम बनेगी।

    सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कुल 4,34,265 लाभार्थियों के खातों में जुलाई की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,33,047 लाभार्थियों के खातों में 14 करोड़ 79 लाख 1 हजार 500 रुपये भेजे गए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 29,603 लाभार्थियों को 3 करोड़ 46 लाख 49 हजार 900 रुपये मिले।

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निश्शक्तता पेंशन योजना के 2,481 लाभार्थियों के खातों में 27 लाख 68 हजार 900 रुपये भेजे गए। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 27,853 लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 14 लाख 28 हजार 200 रुपये का भुगतान हुआ। बिहार निश्शक्तता पेंशन योजना के 23,004 लाभार्थियों के खातों में 2 करोड़ 61 लाख 91 हजार 200 रुपये भेजे गए।

    कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छात्र योजना के तहत 20 पात्र लाभुकों को बैट्रीचालित ट्राइसाइकिल वितरित की गई।

    उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा ने सभी लाभुकों को संकेतात्मक चाबी प्रदान की। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर ट्राइसाइकिल को रवाना किया गया।

    खबरें और भी