Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarpur News : खुशी-खुशी ससुराल पहुंचा था पवन, अगले दिन मिली लाश, रोते हुए पिता ने उठाए मौत पर सवाल

    By Keshav KumarEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:49 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के अहियापुर में ससुराल आए 25 वर्षीय पवन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है ...और पढ़ें

    पोस्टमार्टम कक्ष के पास विलाप करते पिता। जागरण

    पोस्टमार्टम कक्ष के पास विलाप करते पिता। जागरण

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में ससुराल में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत।

    2. पिता ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया।

    3. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से कर रही जांच।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । रविवार को पत्नी से मिलने और ससुराल आया 25 वर्षीय पवन कुमार सोमवार को मृत मिला। ससुराल आने के अगले ही दिन युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

    मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

    मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी आरोपों की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

    दिल्ली में रहकर करता था मजदूरी 

    मृतक की पहचान मीनापुर क्षेत्र निवासी भरत प्रसाद के पुत्र पवन कुमार (25) के रूप में हुई है। पिता के अनुसार पवन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह रविवार को ही अहियापुर के पटियासा स्थित अपने ससुराल आया था। सोमवार को उसकी मौत की खबर मिलने के बाद स्वजन के होश उड़ गए।

    शव मिलने से मची सनसनी

    सोमवार को पटियासा में युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना आसपास के लोगों को मिली। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

    पिता ने लगाया हत्या का आरोप

    बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद भरत प्रसाद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन की सामान्य मौत नहीं हुई है। पिता का दावा है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिश के तहत उनके बेटे को जहर देकर मार दिया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    खबरें और भी

    पत्नी समेत स्वजन बेहाल

    पवन की मौत की खबर से उसके पैतृक घर मीनापुर में भी मातम पसर गया। पत्नी और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने घटना की पूरी जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

    हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच

    पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं से की जा रही है। साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच के लिए फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

    अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक के पिता और अन्य स्वजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। रिपोर्ट और दर्ज बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।