76.07 लाख की लागत से मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में बनेगी नई सड़क, शिलान्यास से ग्रामीणों में खुशी
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 76.07 लाख रुपये की लागत से 0.950 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया ...और पढ़ें

राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फाइल फोटो
संवाद सहयोगी, मनियारी (मुजफ्फरपुर)। Kudhani MLA Foundation: कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष एससी) के तहत रामचंद्रा मलंग स्थान से आरसीडी रोड तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने किया।
इस सड़क निर्माण की प्राक्कलित लागत 76.07 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि पथ की कुल लंबाई 0.950 किलोमीटर होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। विशेषकर बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।
यह सड़क रामचंद्रा मलंग स्थान को सीधे आरसीडी रोड से जोड़ेगी, जिससे किसानों, छात्रों और आम ग्रामीणों को बाजार, विद्यालय और अस्पताल तक पहुंचने में सहूलियत होगी।
विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा।
कार्यक्रम में चंदन सिंह, अमित कुमार, उमेश सिंह, रमेश सिंह, अमर चौधरी, चंदन चौधरी, फूलदेव जी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित इस सड़क परियोजना के शुरू होने पर प्रसन्नता जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।