Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर जंक्शन होगा और हाईटेक, सुरक्षा से इंटरनेट तक बदलेंगी यात्रियों की सुविधाएं

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 08:58 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा, इंटरनेट और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। ...और पढ़ें

    रेलटेल के सीएमडी संजय कुमार, बाएं के साथ डीआरएम समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्रा बाएं से तीसरा, एवं अन्य अधिकारियों के साथ अत्याधुनिक प्रणाली पर चर्चा करते। सौ. रेल

    रेलटेल के सीएमडी संजय कुमार, बाएं के साथ डीआरएम समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्रा बाएं से तीसरा, एवं अन्य अधिकारियों के साथ अत्याधुनिक प्रणाली पर चर्चा करते। सौ. रेल

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में अब डिजिटल तकनीक की रफ्तार भी तेज होने वाली है।

    रेलटेल के शीर्ष अधिकारी के दौरे के बाद संकेत मिले हैं कि स्टेशन की सुरक्षा, इंटरनेट, निगरानी व्यवस्था और डिजिटल सेवाओं को नई तकनीक से लैस किया जाएगा। इसका सीधा फायदा यात्रियों को सुरक्षित और स्मार्ट यात्रा के रूप में मिलेगा।

    मुजफ्फरपुर जंक्शन पर डिजिटल फोकस

    रेलवे के डिजिटल परिवर्तन को गति देने के उद्देश्य से रेलटेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय कुमार ने रविवार को समस्तीपुर मंडल का दौरा किया।

    इस दौरान उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर डिजिटल एवं दूरसंचार व्यवस्था, सुरक्षा तंत्र और तकनीकी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में विशेष रूप से विश्वस्तरीय स्वरूप ले रहे मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आधुनिक डिजिटल सुविधाओं को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

    सुरक्षा के लिए 'कवच' और स्मार्ट निगरानी

    बैठक में रेलवे की सुरक्षा बढ़ाने वाले 'कवच' (ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) के विस्तार पर जोर दिया गया। इसके अलावा हाई-स्पीड ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, स्टेशन और रेल परिसरों में आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को और सशक्त बनाने पर भी विचार हुआ। अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने पर भी मंथन किया।

    यात्रियों को मिलेंगी बेहतर डिजिटल सुविधाएं

    रेलवे स्टेशनों पर रेलटेल की वाई-फाई और रेलवायर सेवाओं के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही ई-ऑफिस प्रणाली और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई, ताकि प्रशासनिक कार्यों में तेजी आए और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    खबरें और भी

    भविष्य की परियोजनाओं की रखी गई नींव

    रेल अधिकारियों के अनुसार, समस्तीपुर मंडल में रेलटेल की यह पहल आने वाली कई डिजिटल परियोजनाओं की आधारशिला साबित हो सकती है। योजनाओं के चरणबद्ध क्रियान्वयन से यात्रियों को तेज इंटरनेट, अधिक सुरक्षित रेल यात्रा, आधुनिक निगरानी व्यवस्था और बेहतर डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे मुजफ्फरपुर जंक्शन का विश्वस्तरीय स्टेशन बनने का सपना भी और तेजी से साकार होने की उम्मीद है।