Muzaffarpur News : हम बालिग हैं... वीडियो में दो युवतियों का दावा, घर छोड़कर प्रेमियों संग रचाई शादी
मुजफ्फरपुर के गायघाट से दो सहेलियां लापता हो गईं, जिनके परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीड ...और पढ़ें

दोनो युवतिया का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल।
HighLights
गायघाट से दो सहेलियां अचानक लापता हो गईं।
वायरल वीडियो में युवतियों ने प्रेम विवाह का दावा किया।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, गायघाट (मुजफ्फरपुर)। एक ही गांव की दो सहेलियों के एक साथ लापता होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने जहां अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, वहीं कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर दोनों युवतियों का एक वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो में दोनों ने अपने-अपने प्रेमियों से शादी करने का दावा करते हुए खुद को बालिग बताया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
दो युवतियां बुधवार से हैं लापता
जानकारी के अनुसार, गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की दो युवतियां बुधवार से घर से लापता हैं। दोनों के पिता ने गुरुवार को गायघाट थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो युवकों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
आवेदन में पचगछिया गांव निवासी संतलाल राय के पुत्र सुजीत कुमार और स्वर्गीय राम ईश्वर साह के पुत्र राजू कुमार को आरोपित बनाया गया है। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों ने उनकी बेटियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।
वायरल वीडियो ने बदला घटनाक्रम
इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों युवतियों का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में दोनों ने कहा कि वे बालिग हैं और अपनी इच्छा से घर छोड़कर अपने-अपने प्रेमियों से विवाह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके साथ किसी तरह की अनहोनी होती है तो उसके लिए उनके पिता और भाई जिम्मेदार होंगे।
खबरें और भी
दोस्ती की चर्चा भी बनी चर्चा का विषय
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवतियां आपस में घनिष्ठ सहेलियां हैं, जबकि जिन युवकों के साथ उनके नाम जुड़े हैं, वे भी एक-दूसरे के मित्र बताए जाते हैं। इसी वजह से यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों युवतियों को बरामद कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।