विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में दीपावली बाजार में करोड़ों का कारोबार, आभूषण मिठाई और इलेक्ट्रिक दीयों की धूम

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:37 PM (IST)

Muzaffarpur Jewellery Trade Diwali: मुजफ्फरपुर में दीपावली का बाजार गुलजार रहा, जहां आधुनिक इलेक्ट्रिक सजावटी सामान ने पारंपरिक दीयों को पीछे छोड़ दिया।

दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। इसकी वजह से आवागमन में परेशानी हुई।

दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। इसकी वजह से आवागमन में परेशानी हुई।

HighLights

  1. आधुनिक इलेक्ट्रिक दीयों की मांग ने पारंपरिक दीयों को पछाड़ा।

  2. आभूषण बाजार में 50 करोड़ और कपड़ा बाजार में 20 करोड़ का व्यापार।

  3. मिठाई पटाखों और इलेक्ट्रॉनिक सामान में भी करोड़ों का कारोबार दर्ज।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Diwali Market Business: दीपावली के बाजार में इस बार परंपरा और आधुनिकता के बीच कारोबार का बड़ा अंतर नजर आया।

घरों को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीयों की जगह बिजली और पानी से चलने वाले आकर्षक दीयों तथा रंग-बिरंगी एलईडी झालरों की मांग अधिक रही।

छोटे कारोबारियों की बढ़ी चिंता

बदलती पसंद का सीधा असर फुटपाथ पर मिट्टी के दीये बेचने वाले कुम्हारों और छोटे दुकानदारों पर पड़ा है।

मिट्टी के दीये बेचने वाली मीना कुमारी ने बताया कि 10 हजार रुपये की पूंजी लगाई थी, लेकिन बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। परिवार के सदस्य दुकान पर डटे हैं और अंतिम समय में बिक्री की आस लगाए हैं।

इलेक्ट्रिक सजावटी सामान की धूम

दूसरी ओर इलेक्ट्रिक सजावटी सामान के कारोबारियों के चेहरे पर रौनक है। कम बिजली खपत, बार-बार इस्तेमाल और आकर्षक रोशनी के कारण लोग पानी से जलने वाले दीये, फव्वारे वाली लाइटें, एलईडी झालर और रंग बदलने वाले लैंप खूब पसंद कर रहे हैं।

फूल और कपड़ा बाजार में रौनक

दीपावली को लेकर फूल बाजार में गेंदे की माला, कमल और गुलाब की मांग चरम पर रही। वहीं कपड़ा बाजार में नए परिधान, साड़ी, कुर्ता-पायजामा और बच्चों के कपड़ों की जमकर खरीदारी हुई। मिठाई, ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट पैक, पूजा सामग्री और बर्तन दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी।

आभूषण और कपड़ा बाजार में रिकॉर्ड 

जिले भर में दीपावली के मौके पर आभूषण बाजार में 50 करोड़ और कपड़ा व रेडीमेड कारोबार में 20 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड व्यापार हुआ।

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिक सजावटी सामान में 1 करोड़ रुपये और बर्तन व घरेलू सामान में 50 लाख रुपये का कारोबार दर्ज किया गया।

मिठाई और पटाखों का रहा दबदबा

त्योहार के मद्देनजर मिठाई और खाद्य सामग्री का कारोबार 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं पटाखा व आतिशबाजी बाजार में 2 करोड़, फर्नीचर एवं अन्य सामान में 1 करोड़ तथा फूल एवं पूजा सामग्री में 20 लाख रुपये का व्यापार हुआ। कुल मिलाकर जिले का बाजार धनतेरस से दीपावली तक पूरी तरह से गुलजार रहा।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर स्वाति नक्षत्र और आयुष्मान योग का अद्भुत संयोग, सिंह लग्न की पूजा से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।