मुजफ्फरपुर में यूपी से शराब तस्करी करती 5 महिला तस्कर गिरफ्तार, ऑटो से बरामद हुई अंग्रेजी शराब
उत्पाद विभाग ने मुजफ्फरपुर में उत्तर प्रदेश से शराब तस्करी करने वाली पांच महिला धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1784652916882_m.webp)
गिरफ्तार महिलाएं। (जागरण)
HighLights
पांच महिला शराब तस्करों को मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार किया गया।
उत्तर प्रदेश के बलिया से लाई जा रही थी भारी मात्रा में शराब।
उत्पाद विभाग की टीम ने पताही में घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। उत्तर प्रदेश से शराब तस्करी करने वाली पांच महिला धंधेबाजों को मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर इनके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। इसकी गिनती कर गिरफ्तार महिला धंधेबाजों के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है।
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि सभी महिलाएं सिकंदरपुर की रहने वाली है। इनके गिरोह में और भी महिला धंधेबाज शामिल हैं। पूछताछ कर इन सभी के बारे में जानकारी ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आटो से शराब की तस्करी कर लाई जा रही है। इसी आधार पर एएसआइ नीरज कुमार सिंह और रिंकू कुमारी के साथ पताही में घेराबंदी की गई।
बैग से मिली शराब
इसी दौरान रेवा रोड की ओर से ऑटो आती दिखाई दी। इसे रोका गया। इसमें पांच महिलाएं थी। इन सभी को उतारकर महिला एएसआई ने इनके बैग की तलाशी ली। इसमें से शराब मिली।
पूछताछ करने पर बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश के बलिया से शराब खरीदकर ट्रेन से छपरा जंक्शन पहुंची थी। वहां से उतरने के बाद ऑटो से भगवानपुर आ रही थी। उनके साथ चार और महिलाएं थी। वे रेवा रोड में उतर गई। वह भी उन्हीं के गिरोह के महिला धंधेबाज बताई जा रही है।
उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में इनलोगों ने कहा कि वे अक्सर उत्तर प्रदेश से ट्रेन और सड़क मार्ग से शराब लेकर सिकंदपुर आती हैं।
यहां से अपने ग्राहकों की डिमांड पर आपूर्ति करती है। महिला होने के कारण इनलोगों का संदेह नहीं गहराता है। उत्पाद इंस्पेक्टर ने कहा कि नाम पते का सत्यापन होने के बाद प्राथमिकी कर जेल भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा में फेल होने पर छोड़ा था घर, वृंदावन में साधु के वेश में मिला भोजपुर का लापता छात्र