Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में लोगों ने देखा अद्भुत खगोलीय दृश्य, अर्धचंद्र ने खींचा लोगों का ध्यान

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 06:42 AM (IST)

    मंगलवार शाम मनियारी में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखी गई। ग्रहण के दौरान अर्धचंद्र धीरे-धीरे प्रकट हुआ, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा। ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मनियारी। मंगलवार शाम आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिली। जैसे-जैसे ग्रहण के समय का क्षण करीब आया, रात के अंधेरे में दाढा चाँद (अर्धचंद्र) धीरे-धीरे नजर आने लगा, जिसने आस-पास के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि ग्रहण की शुरुआत लगभग (समय -3.47 से 6:47) बजे हुई और ढलती शाम के दौरान चाँद का एक बड़ा हिस्सा ग्रहण के कारण ढँक गया नजर आया। मौसम साफ़ होने के कारण ग्रामीणों ने मोबाइल फ़ोन व दूरबीन से इस दुर्लभ दृश्य को बड़े उत्साह के साथ देखा।

    स्थानीय लोग बोले-‘पहली बार इतने करीब से देखा ग्रहण’ ग्रामीण दिलीप कुमार ठाकुर सोनबरसा निवासी से बातचीत में कहते हैं- “आज के ग्रहण को हम में से कई लोगों ने पहली बार इतनी स्पष्टता से देखा। जैसे-जैसे चाँद का हिस्सा ढकता गया, सबका उत्साह बढ़ता गया।”

    कई युवा अपने परिवार के साथ बाहर खड़े होकर आसमान की ओर देख रहे थे। बच्चे और बुज़ुर्ग, सभी ने इस खगोलीय नज़ारे को कैमरा में कैद किया। खगोलशास्त्रियों के अनुसार, ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी की छाया चाँद पर पड़ती है।

    खबरें और भी

    मंगलवार रात का यह ग्रहण, मौसम के अनुकूल होने से ग्रामीण इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखा, जिससे लोगों को चाँद के बदलते रूप का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला आज के ग्रहण के दौरान दर्ज इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आसमान में अर्धचंद्र (सेमी-क्लॉस चाँद) किस प्रकार रात के अँधेरे में उजागर है। ग्रहीण की वजह से चाँद का एक हिस्सा अँधेरे में ढका हुआ है और आसपास का वातावरण शांत तथा मनोहारी प्रतीत हो रहा है।

    यह फोटो स्थानीय अनुभव को दर्शाता है — जैसा कि ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरे से कैद किया आज का ग्रहण न सिर्फ एक खगोलीय घटना थी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए एक रोमांचक अनुभव और सीख भी साबित हुई। लोग अब अगली खगोलीय घटनाओं को लेकर और अधिक उत्सुक हैं।