Chandra Grahan 2026 Rashifal: सिंह वाले रहें सावधान, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर?
Leo Zodiac Lunar Eclipse Impact: 3 मार्च 2026 को सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। भारत में दृश्य होने के कारण इसका सूत ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई टूल चैटजीपीटी की मदद से तैयार की गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Chandra Grahan Astrology Prediction: 3 मार्च 2026 को वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। ज्योतिषाचार्य पं. अभिषेक चतुर्वेदी के अनुसार चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्य रहेगा, इसलिए इसका सूतक काल प्रभावी माना जाएगा।
ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं, आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है।
राशियों पर प्रभाव (Full Moon Eclipse Effects On All Zodiac Signs)
मेष (मध्यम): शिक्षा और संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। निवेश संबंधी निर्णय फिलहाल टालें।
वृषभ (शुभ): सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। हालांकि माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन (बहुत शुभ): साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों से सहयोग या लाभ मिल सकता है।
कर्क (सामान्य): धन की बचत में कठिनाई आ सकती है। गले या दांत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
सिंह (सावधानी अनिवार्य): ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है। मानसिक तनाव, क्रोध की अधिकता और चोट लगने की आशंका है। संयम और सतर्कता बरतें।
कन्या (मध्यम): अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। अनिद्रा या मानसिक अस्थिरता की शिकायत हो सकती है। विवादों से दूर रहें।
तुला (बहुत शुभ): आय के नए स्रोत बन सकते हैं। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है।
वृश्चिक (शुभ):करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं।
धनु (सामान्य):भाग्य का साथ अपेक्षाकृत कम मिलेगा। लंबी यात्रा में सावधानी रखें।
मकर (सावधानी अनिवार्य): अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी संभव है।
कुंभ (सामान्य): वैवाहिक जीवन या साझेदारी के कार्यों में गलतफहमी हो सकती है। धैर्य से काम लें।
मीन (शुभ): कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय के योग हैं।
विशेष सावधानियां (Lunar Eclipse Remedies 2026)
सूतक काल: चंद्र ग्रहण आरंभ होने के नौ घंटे पहले से ही सूतक प्रभावी हो जाता है। इस दौरान मूर्ति स्पर्श या पूजा-पाठ से परहेज करें, केवल मानसिक जाप करें।
- सिंह राशि के जातक: लाल या सुनहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें।
- गर्भवती महिलाएं: ग्रहण काल में नुकीली वस्तुओं (कैंची, सुई, चाकू) का उपयोग न करें। यथासंभव घर के भीतर रहें।
ग्रहण समाप्ति के बाद क्या करें?
- ग्रहण समाप्त होने पर स्नान अवश्य करें।
- चावल, चीनी, दूध या सफेद वस्त्र का दान शुभ माना गया है।
- घर के मंदिर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण करें।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, संयम, सतर्कता और सकारात्मक सोच के साथ ग्रहण के प्रभावों को संतुलित किया जा सकता है।

