विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन की चादर चोरी कर बना लिया कुर्ता, समस्तीपुर रेल मंडल से 61 लाख के बेडरोल गायब

Published: Sat, 25 Jul 2026 05:55 AM (GMT+05:30)

Indian Railways Bedroll Missing: समस्तीपुर रेल मंडल में ट्रेनों से बेडरोल चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे रेलवे को पिछले ...और पढ़ें

चोरी की चादर से बना लिया कुर्ता। फोटो सौ: सोशल मीडिया

चोरी की चादर से बना लिया कुर्ता। फोटो सौ: सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। Samastipur Rail Bedroll Theft: ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों की सुविधा के लिए दिए जाने वाले बेडरोल की चोरी की घटनाएं रेलवे के लिए बड़ी सिरदर्दी बन गई हैं।

बेडरोल की भारी चोरी

समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों से यात्री चादर, तकिया, तौलिया और कंबल अपने साथ बैग में छिपाकर घर ले जा रहे हैं।

चादर से सिलवाया कुर्ता

चोरी की चादरों से लोगों द्वारा कुर्ता सिलवाने तक का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो चुका है।

61 लाख का नुकसान

रेलवे आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर मंडल में पिछले तीन वर्षों के दौरान 61 लाख रुपये से अधिक मूल्य के बेडरोल चोरी हो चुके हैं।

सालों का ब्योरा जारी

वर्ष 2023-24 में 19.40 लाख, 2024-25 में 21.20 लाख और 2025-26 में 21.01 लाख रुपये से अधिक के बेडरोल गायब होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

इन तीन वर्षों में हजारों की संख्या में चादरें, तकिया कवर, तौलिये, कंबल और पिलो फोम ट्रेनों से गायब पाए गए हैं।

ठेकेदारों की जवाबदेही

बेडरोल की आपूर्ति और रखरखाव का जिम्मा निजी ठेकेदारों के पास है, लेकिन इस बड़े नुकसान से रेलवे प्रशासन बेहद चिंतित है।

चोरी के डर से ऑनबोर्ड स्टाफ यात्रियों को तौलिया देने से कतराते हैं या गंतव्य से काफी पहले ही सामान वापस मांगने लगते हैं।

पकड़े जाने पर जुर्माना

संदेह है कि संगठित गिरोह और यात्री मिलकर इस चोरी को अंजाम दे रहे हैं। पकड़े जाने पर आरोपियों से भारी जुर्माना वसूला जा रहा है।

निगरानी बढ़ाने की तैयारी

रेलवे अब ऑनबोर्ड स्टाफ की जवाबदेही तय करने और सीसीटीवी व सुरक्षा जांच के जरिए चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने जा रहा है।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि चोरी की सूचना डीएमई विभाग को दी जाती है और नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।