विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहादुरपुर BDO पर EOU की बड़ी कार्रवाई, मुजफ्फरपुर स्थित घर पर रेड; टीम पहुंचते ही पत्नी संग फरार हुए अधिकारी

By Keshav PandeyEdited By: Nishant Bharti
Published: Tue, 08 Sep 2026 12:55 PM (IST)

आर्थिक अपराध इकाई ने बहादुरपुर बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की।

HighLights

  1. बहादुरपुर बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति के घर छापेमारी।

  2. आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओयू की कार्रवाई।

  3. छापेमारी के दौरान बीडीओ और पत्नी घर से फरार।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई ने एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईओयू की विशेष टीम ने अहियापुर स्थित बैरिया आदर्श ग्राम रोड नंबर एक स्थित उनके निजी आवास पर धावा बोला। 

हालांकि, टीम के पहुंचते ही बीडीओ और उनकी पत्नी घर से नदारद मिले। ईओयू के अधिकारी बंद कमरों और पूरे परिसर की सघन तलाशी लिया। घर से मिले जमीन-जायदाद के कागजात, बैंक पासबुक और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। 

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.43.41 PM

स्थानीय पड़ोसियों से भी बीडीओ और उनके परिवार के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस की तकनीकी सहायता से फरार बीडीओ और उनकी पत्नी की लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दी है।

कांटी में कार्यकाल के दौरान काफी विवादों में घिरे रहे 

अधिकारियों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही कुल काली कमाई का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि डॉ. आनंद कुमार विभूति पूर्व में कांटी प्रखंड में भी बीडीओ के पद पर पदस्थापित थे। कांटी में कार्यकाल के दौरान भी वे काफी विवादों में घिरे रहे थे। 

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.43.47 PM

उन पर कई विकास योजनाओं में वित्तीय गड़बड़ियों और अनियमितताओं के इनपुट मिले थे। इन्हीं पुराने मामलों और इनपुट्स को आधार बनाकर ईओयू की टीम मुजफ्फरपुर से जुड़े संपत्ति के तारों को तलाश रही है।