मुजफ्फरपुर दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कांटी में डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान
Samrat Choudhary Muzaffarpur Visit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुजफ्फरपुर दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां वे कांटी में ...और पढ़ें

सीएम सम्राट चौधरी की फाइल फोटो व आयोजन स्थल का जायजा लेते डीएम व एसएसपी। साथ में हैं कांटी विधायक व अन्य।
HighLights
कांटी में शिक्षाविद गया चौधरी की प्रतिमा का अनावरण होगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम।
डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Gaya Choudhary Statue Unveiling: जिले के कांटी में प्रस्तावित हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां काफी तेज कर दी गई हैं।
कांटी विधायक एवं पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था की समीक्षा की।
वाचनालय स्थल का निरीक्षण
कांटी नगर परिषद के वार्ड 17 स्थित वाचनालय में शिक्षाविद स्वर्गीय गया चौधरी की प्रतिमा स्थापित की जानी है। अधिकारियों ने इसी प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर अनावरण कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियों को देखा।
विधायक ने अधिकारियों को समय सीमा के भीतर शांतिपूर्ण माहौल में सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
हेलिपैड और सुरक्षा समीक्षा
इसके बाद प्रशासनिक टीम ने कांटी हाईस्कूल खेल मैदान का भी गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रस्तावित हेलिपैड सुरक्षा घेरा और मुख्य मार्गों की स्थिति की बारीकी से जांच की गई।
एसडीएम और एसडीपीओ ने अधिकारियों से पूरे सुरक्षा प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जल्द तय होगी तिथि
पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता शिक्षाविद स्वर्गीय गया चौधरी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे।
कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुत जल्द अनावरण की आधिकारिक तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर और भागलपुर MIT में बनेंगी नई यूनिवर्सिटी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान, 10 दिनों में मुजफ्फरपुर पताही एयरपोर्ट का होगा शिलान्यास
