Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Ka Mausam: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर बिहार में बारिश के आसार, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:43 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं, लेकिन अगले चार दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 15-16 अगस्त को कई जिलों में वर्षा क ...और पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर बिहार में बारिश के आसार, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

    स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर बिहार में बारिश के आसार, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में तेज धूप और उमस से लोग परेशान।

    2. अगले चार दिनों में अच्छी बारिश के आसार।

    3. किसानों को धान और मक्का की विशेष सलाह।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मौसम में अचानक बदलाव के कारण मंगलवार को दिनभर तेज धूप और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से निकली चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी बढ़ गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार 15 और 16 अगस्त को मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है।

    वहीं मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सिवान और सारण जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

    कैसा रहेगा तापमान?

    वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि 12 से 16 अगस्त के दौरान अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

    सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी हवा 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

    किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

    जिला कृषि पदाधिकारी भारत भूषण ने किसानों को धान में निकाई-गुड़ाई के बाद नाइट्रोजन की टॉप ड्रेसिंग तथा तना छेदक और पत्ती लपेटक की नियमित निगरानी करने की सलाह दी है। मक्का में खरपतवार नियंत्रण और मौसम के अनुसार सिंचाई करने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 12 August: बिहार के 18 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

    खबरें और भी