मुजफ्फरपुर में 2 दिन बाद स्कूल पहुंची छात्रा की बेरहमी से पिटाई, टीचर ने तोड़ा हाथ; परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
मुजफ्फरपुर के गायघाट स्थित एक स्कूल में शिक्षक की पिटाई से छठी कक्षा की छात्रा का हाथ टूट गया। घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगा ...और पढ़ें
-1778825146252_m.webp)
AI Generated Image

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गायघाट (मुजफ्फरपुर)। प्रखंड क्षेत्र के बखरी चौक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है।
हाथ टूटने की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के अभिभावक और ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में हंगामा किया। थाने में आवेदन देकर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
पीड़ित छात्रा के पिता लाला सहनी ने बताया कि उनकी पुत्री फूल कुमारी (11) छठी कक्षा की छात्रा है। तबीयत खराब होने के कारण वह दो दिनों तक विद्यालय नहीं गई थी। मंगलवार सुबह जब वह स्कूल पहुंची, तो शिक्षक नीरज कुमार नाराज हो गए और बांस के फट्टे से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह विद्यालय पहुंचे, तो उनकी पुत्री बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गायघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
नाराज ग्रामीणों ने कई जगह गंभीर चोट के निशान दिखाते हुए प्रधान शिक्षक और पुलिस को बताया कि पिटाई से छात्रा का एक हाथ भी टूट गया है।
प्रधान शिक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मामले में छात्रा के पिता ने शिक्षक के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में किशोर की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार की है। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर समझौता करा दिया गया है।
राकेश सिंह, प्रधान शिक्षक, मध्य विद्यालय बखरी