बिहार पंचायत चुनाव 2026 में बड़ा बदलाव, सभी पद दो वर्गों में बांटकर होगा मतदान
Bihar Panchayat Election Reform 2026: बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव में बड़े बदलाव होंगे। सभी पद दो अलग-अलग वर्गों में बांटकर चुनाव कराए जाएंगे, जिसस ...और पढ़ें
-1776670860598_m.webp)
इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Panchayat EVM Voting System: बिहार में वर्ष 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव कई अहम बदलावों के साथ आयोजित किए जाएंगे।
इस बार चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए पंचायत के सभी पदों को दो अलग-अलग वर्गों में बांटकर चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है।
ईवीएम से होंगे चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार पंचायत चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाने की योजना है। इससे मतदान प्रक्रिया को तेज और निष्पक्ष बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
दो वर्गों में बांटे जाएंगे सभी पद
नई व्यवस्था के तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य और पंच जैसे सभी पदों को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा। इन पदों की भूमिका और क्षेत्र निर्धारण नए मानकों के आधार पर तय किए जाएंगे।
राजस्व ग्राम की सीमा होगी आधार
क्षेत्र निर्धारण के लिए राजस्व ग्राम की चौहद्दी को सबसे महत्वपूर्ण आधार माना गया है। वर्ष 2015 में प्रकाशित प्रपत्र-एक के अनुसार ही गांवों की भौगोलिक सीमाएं तय की जाएंगी, जिससे सीमा विवाद की संभावना कम होगी।
क्षेत्रों की होगी विशेष पहचान
जहां-जहां भौगोलिक बदलाव हुए हैं, उन क्षेत्रों को अलग से चिन्हित किया जा रहा है। इससे चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति से बचा जा सकेगा।
पारदर्शिता और स्पष्टता पर जोर
विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से चुनाव में पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रतिनिधियों के कार्यक्षेत्र को लेकर स्पष्टता आएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है।