अब जिस ब्रांड की शराब मिलेगी, उस कंपनी पर कसा जाएगा कानूनी शिकंजा; मुजफ्फरपुर में बोले मंत्री मदन सहनी
उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने मुजफ्फरपुर में कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ...और पढ़ें
-1786208696453_m.webp)
उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी। (फाइल फोटो)
HighLights
उत्पाद मंत्री मदन सहनी ने मुजफ्फरपुर में की महत्वपूर्ण घोषणा।
बिहार में पकड़ी गई शराब के ब्रांड की कंपनी पर शिकंजा।
शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने कहा कि राज्य में वर्ष 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है।
इसके बावजूद कुछ लोग कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों को अब सावधान हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बिहार में जिस ब्रांड की शराब पकड़ी जाएगी, उस कंपनी पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
मंत्री एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के काम को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही विभागीय राजस्व बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य पप्पू सिंह निषाद, भाजपा नेता रंजीत सहनी, अंबरीश कुमार सिन्हा, शिशिर कुमार नीरज, सुनील पांडेय, विक्रांत विक्की आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में मौलाना ने अपनी छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार