Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार डीएलएड में नामांकन के लिए आवेदन शुरू, पहली चयन सूची 20 अगस्त को होगी जारी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:48 PM (GMT+05:30)

    BSEB DElEd Counseling Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर ही समिति द्वारा चयन सूची तैयार की जाएगी। (AI Generated Image)

     प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर ही समिति द्वारा चयन सूची तैयार की जाएगी। (AI Generated Image)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar DElEd Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए नामांकन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। राज्य के विभिन्न मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    ऑनलाइन विकल्प और शुल्क

    अभ्यर्थियों को समिति के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर शुल्क भुगतान के साथ संस्थानों का विकल्प चुनना होगा। अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विकल्पों और उनके प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर ही समिति द्वारा चयन सूची तैयार की जाएगी।

    पहली चयन सूची तिथि

    जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली चयन सूची 20 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। पहली सूची में चयनित अभ्यर्थी 20 से 24 अगस्त तक आवंटित संस्थानों में अपना नामांकन करा सकेंगे। संस्थानों को 25 अगस्त तक सीटों का अपडेट पोर्टल पर देना होगा।

    दूसरी चयन सूची समय सारणी

    इसके बाद दूसरी चयन सूची 29 अगस्त को जारी की जाएगी। दूसरी सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को 29 अगस्त से 1 सितंबर तक नामांकन कराने का अवसर मिलेगा। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    खबरें और भी

    तीसरी चयन सूची शेड्यूल

    नामांकन प्रक्रिया के अंतिम चरण में तीसरी चयन सूची 5 सितंबर को जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल अभ्यर्थी 5 से 7 सितंबर तक अपना नामांकन करा सकेंगे। समिति ने सभी अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।