मुंगेर : फोन पर प्रताड़ना से टूट गई रिया, फंदे से झूलकर दी जान; लव मैरिज के बाद मायके लौटने पर भी पति कर रहा था तंग
मुंगेर के बीचागांव में फोन पर पति की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर रिया कुमारी ने फंदे से झूलकर जान दे दी। लव मैरिज के एक महीने बाद मायके लौटी रिया को उ ...और पढ़ें

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बीचागांव में अमरनाथ शर्मा की पुत्री रिया कुमारी ने कमरे में फंदा लगाकर की खुदकुशी
संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बीचागांव में सोमवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ फोन पर मिल रही लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर एक युवती ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान बीचागांव निवासी अमरनाथ शर्मा की पुत्री रिया कुमारी के रूप में की गई है।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।
शादी के एक महीने बाद ही मायके आ गई थी रिया
मृतका के भाई रितेश कुमार ने बताया कि रिया ने वर्ष 2023 में दिलावरपुर बाड़ा निवासी नवजीत कुमार भास्कर के साथ प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के महज एक महीने बाद ही पति द्वारा की जाने वाली प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके लौट आई थी।
फोन पर प्रताड़ित कर रहा था पति
स्वजनों का गंभीर आरोप है कि मायके आने के बाद भी उसका पति उसे बख्शने को तैयार नहीं था। वह लगातार फोन कर रिया को मानसिक रूप से परेशान और टॉर्चर करता रहता था। पति की इस सतत प्रताड़ना के कारण रिया अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी और गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में रहने लगी थी।
खबरें और भी
-1786427299223.webp)
रात में परिजनों के साथ खाया भोजन
सोमवार की रात रिया ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ भोजन किया और सामान्य ढंग से बातचीत की। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात जब परिजनों ने उसके कमरे में देखा, तो वह पंखे के सहारे फंदे से झूल रही थी।
फिर कमरे में जाकर लगा लिया फंदा
घरवाले आनन-फानन में उसे नीचे उतारे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दो भाइयों के बीच इकलौती बहन रिया स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी थी।
जांच के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई
कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद सभी आरोपों की बिंदुवार जांच की जाएगी। पुलिस कॉल डिटेल और मानसिक प्रताड़ना के पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई कर रही है।