Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drone Show: मुंगेर के आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, आज बालाजी के होंगे दर्शन 

    Updated: Wed, 06 May 2026 12:08 PM (IST)

    योग गुरु स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पदार्पण दिवस पर मुंगेर में श्रीनिवास कल्याणोत्सवम की पूर्व संध्या पर भव्य लेजर और 550 ड्रोन शो का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 550 ड्रोन और लेजर शो से मुंगेर की विरासत जीवंत।

    2. योग गुरु स्वामी सत्यानंद सरस्वती पदार्पण दिवस पर भव्य आयोजन।

    3. मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने की बालाजी प्रतिमा के दर्शन।

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। योग गुरु स्वामी सत्यानंद सरस्वती के मुंगेर पदार्पण दिवस पर आयोजित दो दिवसीय श्रीनिवास कल्याणोत्सवम की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम पोलो मैदान ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना। लेजर और ड्रोन शो के जरिए शहरवासियों को मुंगेर की समृद्ध विरासत और आध्यात्मिक पहचान से रूबरू कराया गया।

    आसमान में उभरती आकृतियों ने मानो इतिहास को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत लेजर शो से हुई, जिसमें रोशनी की किरणों ने मुंगेर के प्रमुख स्थलों को आकाश पर उकेरा।

    योग गुरु स्वामी निरंजनानंद सरस्वती, बिहार योगाश्रम, बड़ी दुर्गा महारानी, कष्टहरणी घाट, मुंगेर किला, बड़ा हनुमान मंदिर, मछली तालाब और चंडिका स्थान जैसे प्रतिष्ठित स्थल जब रोशनी में जीवंत हुए तो दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए।

    75532205

    हर दृश्य के साथ तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। इसके बाद 550 ड्रोन का भव्य शो शुरू हुआ, जिसने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। एक साथ उड़ान भरते ड्रोन ने आसमान में मुंगेर के 12 गौरवशाली स्थलों की सजीव आकृतियां उकेरीं। यह पहला मौका था जब जिले में इस स्तर का तकनीकी और सांस्कृतिक संगम देखने को मिला।

    बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस अनोखे नजारे को कैमरे में कैद करने में जुटा दिखा। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि आयोजन पूरी तैयारी और तय समय पर शुरू किया गया।

    75532062

    दर्शकों की सुविधा के लिए बैठने, प्रवेश और निकास की समुचित व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग पोलो मैदान पहुंचे और इस भव्य आयोजन का आनंद लिया।

    आयोजन ने न सिर्फ मुंगेर की ऐतिहासिक पहचान को नई ऊंचाई दी, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत करने का एक नया आयाम भी स्थापित किया।

    75532574

    ड्रोन शो आरंभ होने के पूर्व योग गुरू स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं बल्कि यह विचारों की शुद्धि और चेतना की जागृति है। सभी लोग योग भाव को दैनिक जीवन में धारण कर लें तो मुंगेर समूचे विश्व के लिए ज्योति स्तंभ बन सकता है।

    खबरें और भी

    उन्होंने लोगों का आह्वान किया उठो, जागो और अपने जीवन को उंचा उठाओ और जीवन को योगमय चेतना का केन्द्र बनाओ। लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि योग की ज्योति सभी के जीवन में प्रज्जवलित रहे।

    आज शाम होगा भगवान बालाजी का दर्शन

    छह मई को भगवान श्री तिरूपति बालाजी की उत्सव मूर्ति के दर्शन का विशेष आयोजन किया गया है। श्रद्धालु शाम चार से छह बजे तक पोलो मैदान में दर्शन कर सकेंगे। तिरूमला तिरूपति देवस्थानम् से आए विद्वान आचार्य विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।

    मुंगेर के लिए यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी विरासत और आस्था को नए अंदाज में दुनिया के सामने रखने का एक गौरवपूर्ण अवसर बन गया है।

    आस्था, श्रद्धा और भव्यता का संगम

    योग गुरू स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पदार्पण महोत्सव और श्रीनिवास कल्याणोत्सव मंगलवार को आस्था, श्रद्धा और भव्यता के अद्भुत संगम का साक्षी बना। श्रीनिवास कल्याणेत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए मंगलवार की देर शाम पोलो मैदान में भव्य ड्रोन एंड लेजर शो का आयोजन हुआ। आसमान में 550 ड्रोन की सहायता से ऐतिहासिक स्थलों का प्रदर्शन जहां कार्यक्रम को भव्यता प्रदान किया।

    75532160

    दूसरी ओर इस आयोजन में उस वक्त राजनीतिक तड़का लग गया, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान योगाश्रम में आयोजित पदार्पण महोत्सव और श्रीनिवास कल्याणोत्सव कार्यक्रमों में शिरकत करने योगाश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां भगवान तिरूपति बालाजी का उत्सव प्रतिमा का दर्शन कर आर्शीवाद लिया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

    75532085

    इस दौरान योगाश्रम परिसर व आस पास वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजा-अर्चना के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, मुंगेर विधायक कुमार प्रणय सहित अन्य मौजूद थे।

    भगवान बाला जी की उत्सव प्रतिमा का दर्शन के बाद मुख्यमंत्री बड़ी बाजार स्थित अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन के आवास पर पहुंचे। जहां उनके पिता मदन लाल जैन के निधन के बाद मां और स्वजन से मिले और शोक संवेदना व्यक्त किया।

    75532451

    उन्होंने कहा कि स्व.मदन लाल जैन आरएसएस के पुराने सदस्य थे और उनके अभिभावक तुल्य थे। जदयू विधायक नचिकेता मंडल, जिलाध्यक्ष सौरव निधि, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवींद्र सिंह कल्लू सहित अन्य थे।