Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कालका मंदिर में मधुबनी की नाबालिग ने रचाई थी शादी, ढाई महीने बाद हत्या; पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:17 AM (IST)

    घोघरडीहा में ढाई माह पूर्व प्रेम प्रसंग में घर से भागी 16 वर्षीय नाबालिग रश्मि की हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    घटना की जानकारी देते मृतका के माता पिता। (जागरण)

    घटना की जानकारी देते मृतका के माता पिता। (जागरण)

    HighLights

    1. ढाई माह पूर्व प्रेम प्रसंग में भागी थी नाबालिग।

    2. 16 वर्षीय रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या।

    3. पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर शव बरामद किया।

    संवाद सहयोगी, घोघरडीहा। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के परसा नवटोली गांव में ढाई माह पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागकर शादी करने वाली 16 वर्षीय नाबालिग रश्मि उर्फ रौशनी की हत्या का गंभीर मामला सामने आया है।

    यह घटना 8 जुलाई को हुई थी। पुलिस ने इस मामले में रश्मि की सास अमीरा देवी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।

    पुलिस के अनुसार, रश्मि ने दो माह पूर्व परसा निवासी बैधनाथ कामत के पुत्र सौरव कुमार के साथ भागकर शादी की थी। 8 जुलाई को रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसकी सूचना किसी ने उसके परिजनों को दी।

    मृतका के दादा रामजुलुम कामत ने 9 जुलाई को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने रश्मि के पति सौरव कुमार कुमार, उसकी मां अमीरा देवी और मामा को नामजद अभियुक्त बनाया।

    पुलिस ने अमीरा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने शव को दफनाने की जगह बताई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर किसनीपट्टी निर्मली लिंक रोड के पास भुतही बलान नदी के किनारे से शुक्रवार को जमीन में दफनाये गये शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    भागकर चली गई थी गुरुग्राम

    शव की स्थिति खराब होने के कारण इसे मधुबनी से दरभंगा भेजा गया। मृतका के पिता दिनेश कामत ने बताया कि रश्मि 23 अप्रैल को भागकर गुरुग्राम चली गई थी और इंटरनेट मीडिया से जानकारी मिली कि उसने कालका मंदिर, दिल्ली में शादी कर ली।

    गुरुग्राम से सौरव रश्मि को लेकर अपने मामा के गांव घोघरडीहा के किरतपुर में रहने लगा था। दिनेश कामत ने बताया कि उनकी चार पुत्री और एक पुत्र हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

    रश्मि उत्क्रमित उच्च विद्यालय धबहा परती की दसवीं की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि सास अमीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पति तथा अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि काफी खोजबीन के बाद शव मिला है। सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति एवं अन्य नामजद की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में भी दानपेटी विवाद, मधुबनी के कपिलेश्वर शिवालय के 13 पंडों पर केस, टीम का हुआ था विरोध

    यह भी पढ़ें- मधुबनी के भैरवस्थान में पूर्वी चंपारण के युवक का मिला शव, क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली

    खबरें और भी