यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC Teachers : बीपीएससी से बहाल इन शिक्षकों के अंक पत्रों की होगी जांच, डॉक्यूमेंट्स के साथ DEO ऑफिस पहुंचने का आदेश
BPSC Teachers मधेपुरा जिले के करीब साढ़े तीन सौ शिक्षकों के सीटीईटी में प्राप्त अंकों की जांच की जाएगी। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उक्त शिक्षको ...और पढ़ें

HighLights
- 347 शिक्षकों का सीटीईटी में है 60 प्रतिशत से कम अंक
- 9 व 10 जुलाई को शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच
- जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ डीईओ ऑफिस पहुंचने का निर्देश
संवाद सूत्र, मधेपुरा। जिले में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 347 शिक्षकों के केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में प्राप्त अंक की जांच की जाएगी। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से बीपीएससी से बहाल हुए शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. सईद अंसारी ने बताया कि बीपीएससी से बहाल शिक्षकों के केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्राप्त अंक पत्रों की जांच की जानी है। इसे लेकर नौ व 10 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाल चयनित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का जांच की जाएगी। अंक पत्र की जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में सीटीईटी के अंक पत्र व प्रमाण पत्र, जाति, अवासीय, आधार व पेन कार्ड सहित मूल प्रति व एक प्रति सभी प्रमाण पत्रों का अभिप्रमाणित छाया प्रति के साथ उपस्थित होने के लिए के लिए कहा गया है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीपीएससी से बहाल हुए शिक्षकों में बिहार से बाहर के चयनित हुए शिक्षकों का 60 प्रतिशत मार्क्स सीटीईटी में होना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम मार्क्स होने पर ऐसे चयनित शिक्षकों को चयनमुक्त करने की बात कही गई है।
बहाली में अनियमितता का आरोप
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Bihar Teachers: 96 घंटे में एक लाख 82 हजार बच्चों का आधार करें अपडेट, नहीं तो होगा एक्शन; विभाग का सख्त आदेश