लखीसराय NH-80 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; मानुचक के युवक गोविंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत
लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में NH-80 पर एक भीषण सड़क हादसे में मानुचक गांव के गोविंद कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुल ...और पढ़ें

सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के खेमतरनी स्थान मोड़ के समीप मंगलवार सुबह हुआ हादसा, टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार
HighLights
लखीसराय NH-80 पर भीषण सड़क हादसा हुआ।
मानुचक गांव के गोविंद कुमार की मौके पर मौत।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
संवाद सूत्र, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खेमतरनी स्थान मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान मानुचक गांव निवासी रामबदन पासवान के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंद कुमार मंगलवार सुबह किसी काम से बाइक पर सवार होकर लखीसराय की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह एनएच-80 स्थित खेमतरनी स्थान मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भागने में सफल रहा।
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर सूर्यगढ़ा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया है।
खबरें और भी
सीसीटीवी कैमरों की ली जा रही मदद
थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना को अंजाम देकर भागे अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए एनएच पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन और चालक का पता लगा लिया जाएगा।
मामनगर सुरारी में सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी
हलसी थाना के सुरारी इमामनगर में रविवार को तेज रफ्तार की बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक सवार स्थानीय भागवत महतो के पुत्र नगीना महतो (35 वर्ष) जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।