Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनों का बदला रूट, अब पूर्णिया-अररिया और ठाकुरगंज स्टेशन होकर जाएंगी

    Updated: Mon, 25 May 2026 04:20 AM (IST)

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा कटिहार-बारसोई रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण 13 प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। अब डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस स ...और पढ़ें

    ट्रेनों के रूट में बदलाव। फाइल फोटो

    ट्रेनों के रूट में बदलाव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कटिहार-बारसोई रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य जारी है।

    2. 13 प्रमुख ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदला गया।

    3. ठाकुरगंज स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होगा।

    संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। Train Route Changed: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा कटिहार-बारसोई रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट में अस्थायी बदलाव किया गया है।

    इस बदलाव के तहत अब डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (12424 Dibrugarh Rajdhani Express) समेत 13 प्रमुख ट्रेनें पूर्णिया जंक्शन, अररिया कोर्ट और ठाकुरगंज होकर गुजरेंगी।

    सबसे खास बात यह है कि राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव अब ठाकुरगंज स्टेशन पर अस्थाई ठहराव भी होगा, जिससे सीमांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 13 जून को राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलकर ठाकुरगंज स्टेशन पर रुकेगी।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार दंडखोरा-सोनौली तथा मनिया-कुरैठा सेक्शन के बीच दोहरीकरण कार्य तेजी से जारी है। इसी कारण कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। बदले हुए रूट के तहत ट्रेनें कटिहार से अररिया जंक्शन, पूर्णिया जंक्शन, ठाकुरगंज और न्यू जलपाईगुड़ी होकर गुवाहाटी की ओर जाएंगी।

    इन स्टेशनों को मिलेगा सीधा फायदा

    इस रूट परिवर्तन से पूर्णिया, अररिया और ठाकुरगंज के यात्रियों को पहली बार कई प्रीमियम और लंबी दूरी की ट्रेनों का लाभ मिलेगा। खासकर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। अब यात्रियों को राजधानी ट्रेन पकड़ने के लिए किशनगंज या न्यू जलपाईगुड़ी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    जिन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

    • 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
    • 20503 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (New Delhi–Dibrugarh Rajdhani Express)
    • 22411 नाहरलगुन-आनंद विहार अरुणाचल एक्सप्रेस (Naharlagun–Anand Vihar Arunachal Express)
    • अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 
    • 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस (Gomti Nagar–Kamakhya Express)
    • 15672 रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस (Rohtak–Kamakhya Amrit Bharat Express)
    • 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस 
    • 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस (Guwahati–Jammu Tawi Lohit Express)
    • 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस (15654 Jammu Tawi–Guwahati Amarnath Express)
    • 15624 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस
    • 15925 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
    • 22411 अरुणाचल एसी स्पेशल सहित अन्य ट्रेनें।

    रेलयात्रियों में खुशी की लहर

    ठाकुरगंज स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के संभावित ठहराव की खबर सामने आते ही स्थानीय यात्रियों और रेल यात्री संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से सीमांचल क्षेत्र के लोग प्रीमियम ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। रेलवे के इस फैसले को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और रूट की जानकारी अवश्य जांच लें क्योंकि निर्माण कार्य पूरा होने तक परिचालन में अस्थायी बदलाव जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- आरा में रेल हादसा: जनसाधारण एक्सप्रेस से गिरकर यूपी निवासी पिता-पुत्र की मौत, एक और यात्री की भी गई जान

    यह भी पढ़ें- Special Train: बिहपुर में भी रूकेगी कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया टाइमटेबल

    खबरें और भी