Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khagaria News: खगड़िया में कोसी नदी पर बनेगा पुल, मिली तकनीकी स्वीकृति; हजारों लोगों को होगा फायदा

    Updated: Fri, 02 May 2025 03:24 PM (GMT+05:30)

    खगड़िया में रसौंक और तीनगछिया के बीच कोसी नदी पर बुढ़वा घाट पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। विधायक छत्रपति यादव ने बताया कि य ...और पढ़ें

    कोसी नदी के बुढ़वा घाट पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल (सांकेतिक तस्वीर)
    कोसी नदी के बुढ़वा घाट पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. कोसी नदी के बुढ़वा घाट पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को मिली तकनीकी स्वीकृति
    2. इसी वित्तीय वर्ष में पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। रसौंक और तीनगछिया के बीच कोसी नदी के बुढ़वा घाट पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। यह जानकारी सदर विधायक छत्रपति यादव ने दी है। मालूम हो कि यह पुल खगड़िया जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

    कोसी नदी के बुढ़वा घाट पर मिली पुल निर्माण को मंजूरी

    बुढ़वा घाट पर पुल निर्माण के बाद फरकिया की बड़ी आबादी को इससे फायदा होगा और जिला मुख्यालय का सफर उनके लिए आसान हो जाएगा। इसके साथ ही लोगों का समय भी बचेगा।

    लंबे समय से स्थानीय लोग कर रहे थे पुल निर्माण की मांग

    सदर विधायक छत्रपति यादव ने बताया कि, वर्षों से स्थानीय लोग इस पुल की मांग कर रहे थे। पुल के निर्माण से रसौंक से लेकर तीनगछिया होते हुए छमसिया, सारो और सोनमनकी पुल तक आवागमन आसान हो जाएगा। बड़ी आबादी को आवागमन की सुविधा आसान होगी।

    प्रस्ताव को मिली तकनीकी स्वीकृति

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग खगड़िया और जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय के प्रयासों से बिहार सरकार तक इस परियोजना का प्रस्ताव पहुंचा और तकनीकी स्वीकृति मिली। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुल खगड़िया जिले के ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अहम कदम है।

    खबरें और भी

    इसी वित्तीय वर्ष मिल सकती है वित्तीय स्वीकृति

    विधायक ने यह भी जानकारी दी कि इसी वित्तीय वर्ष में पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। जिसके उपरांत निविदा प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद जल्द से जल्द उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें

    भागलपुर वालों के लिए खुशखबरी, जिले में होगा 3 नए ROB का निर्माण; 2 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

    Bhagalpur News: भागलपुर वालों की बल्ले-बल्ले, इस जगह बनने जा रहा शानदार पार्क, 2.32 करोड़ का मिला फंड