यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kosi-Bagmati Water Level: खगड़िया में दोनों नदियों के जलस्तर में मामूली गिरावट, लेकिन अब भी खतरे के निशान ऊपर
कोसी-बागमती की रफ्तार पर 15 जुलाई को विराम लगा है। दोनों नदी के जलस्तर में हल्की कमी आई है। लेकिन दोनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नदी कई जगहों ...और पढ़ें

HighLights
- कोसी खतरे के निशान से 91 सेंटीमीटर ऊपर
- बागमती एक मीटर 59 सेंटीमीटर ऊपर है
- नदी कई जगहों पर बांध-तटबंधों से सटकर बह रही
जागरण संवाददाता, खगड़िया। कोसी और बागमती की रफ्तार पर 15 जुलाई को ब्रेक लगा है। दोनों नदी के जलस्तर में मामूली कमी आई है। परंतु दोनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दोनों नदी उफान पर है।
अभी खगड़िया के बलतारा में कोसी खतरे के निशान से 91 सेंटीमीटर ऊपर है, जबकि बागमती संतोष जलद्वार के पास खतरे के निशान से एक मीटर 59 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। दोनों नदी की टेंडेंसी घटने की बताई गई है।
इधर, नदी कई जगहों पर बांध-तटबंधों से सटकर बह रही है। बांध-तटबंधों के सभी संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। कैंप स्थापित किए गए हैं। हरेक किलोमीटर पर बांध श्रमिक नियुक्त किए गए हैं। विभाग ने सभी बांध-तटबंधों को सुरक्षित बताते हुए सदत निगरानी का दावा किया है।
आधे सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रही है कोसी
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दो, खगड़िया, की ओर से 18 जुलाई की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार बलतारा में कोसी का जलस्तर 34.76 मीटर रहा। 17 जुलाई की सुबह जलस्तर 34.88 मीटर था।
कोसी के जलस्तर में बीते 24 घंटे (14 जुलाई की सुबह छह बजे से 15 जुलाई की सुबह छह बजे तक ) में 12 सेंटीमीटर की कमी आई है। कहने का मतलब कोसी आधे सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रही है।
खबरें और भी
24 घंटे में बागमती के जलस्तर में 12 cm की आई कमी
बागमती का जलस्तर 15 जुलाई की सुबह खगड़िया के संतोष जलद्वार के पास 37.22 मीटर दर्ज किया गया। 14 जुलाई की सुबह बागमती का जलस्तर 37.34 मीटर रहा।
बीते 24 घंटे(14 जुलाई की सुबह छह बजे से 15 जुलाई की सुबह छह बजे तक) में बागमती के जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की कमी आई है। बागमती भी आधे सेंटीमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से घट रही है।
यह भी पढ़ें -
पटना के गर्दनीबाग में मिले दो बच्चों के शव, हत्या की आशंका; परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम