Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: कोसी और बागमती का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान के करीब बह रहा पानी

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 03:59 PM (GMT+05:30)

    खगड़िया में बारिश के कारण कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। कोसी नदी खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर और बागमती 70 सेंटीमीटर नीचे है। बाढ़ नियं ...और पढ़ें

    कोसी और बागमती नदी खतरे के निशान के करीब। जागरण फोटो
    कोसी और बागमती नदी खतरे के निशान के करीब। जागरण फोटो

    HighLights

    1. कोसी और बागमती का जलस्तर बढ़ा |
    2. खतरे के निशान की ओर नदियाँ |
    3. सुरक्षित हैं सभी बांध और तटबंध |

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। बारिश होने से देश में कई नदियां उफान पर हैं। वहीं, कई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कोसी और बागमती में पानी का स्तर बढ़ने लगा है। दोनों नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं।

    बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार छह जुलाई की सुबह छह बजे कोसी का जलस्तर खगड़िया के बलतारा में 33.080 मीटर था। पांच जुलाई की शाम छह बजे यहां जलस्तर 32.91 मीटर था।

    बीते 12 घंटे में कोसी के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। कोसी खतरे के निशान से अब मात्र 75 सेंटीमीटर दूर है। बलतारा में खतरे का निशान 33.85 मीटर है। दूसरी ओर बागमती भी खगड़िया के संतोष जलद्वार के पास बढ़ रही है।

    छह जुलाई की सुबह छह बजे यहां बागमती का जलस्तर 34.940 मीटर था। पांच जुलाई की शाम छह बजे यहां बागमती का जलस्तर 34.909 मीटर दर्ज किया गया। बीते 12 घंटे में बागमती के जलस्तर में चार सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

    बागमती अभी खतरे के निशान(35.63 मीटर) से 70 सेंटीमीटर नीचे हैं। विभाग ने रविवार को जारी रिपोर्ट में कहा है कि, सभी बांध-तटबंध और आधारभूत संरचनाएं सुरक्षित हैं।

    खबरें और भी