Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मर गई ममता की 'ममता', 8 साल की सौतेली बेटी को छलनी से दाग-दाग कर मार डाला; पिता ने कराई FIR

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 02:59 PM (IST)

    खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में एक सौतेली मां ने अपनी आठ वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ...और पढ़ें

    मर गई ममता की 'ममता', 8 साल की सौतेली बेटी को छलनी से दाग-दाग कर मार डाला
    मर गई ममता की 'ममता', 8 साल की सौतेली बेटी को छलनी से दाग-दाग कर मार डाला

    HighLights

    1. सौतेली मां ने बेटी की नृशंस हत्या की
    2. आरोपी मां ममता कुमारी गिरफ्तार
    3. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

    संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत स्थित भेलौरी गांव में एक हृदय विदारक घटना घटी है। गुरुवार की देर रात एक सौतेली मां ने अपनी आठ वर्षीय सौतेली पुत्री की छलनी से दाग-दाग कर नृशंस हत्या कर दी।

    बच्ची भेलौरी निवासी लालकुन शर्मा की पुत्री राधा कुमारी है। पुलिस ने आरोपी सौतेली मां ममता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इससे पूर्व भी लालकुन शर्मा की एक पुत्री (राधा की बहन) की संदेहास्पद मौत हो चुकी है।

    सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार और एसआई उदय कुमार मंडल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरंभिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम में खगड़िया सदर अस्पताल भेजा। मौके से आरोपित सौतेली मां ममता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, लालकुन शर्मा की पहली पत्नी की मृत्यु सात-आठ वर्ष पूर्व हो गई। इसके बाद उन्होंने ममता कुमारी से शादी कर ली। ममता देवी को चार पुत्री ही है।

    इधर, लालकुन शर्मा ने थाने में आवेदन दिया है। अपनी पत्नी ममता कुमारी पर बेटी राधा की हत्या का आरोप लगाया है। लालकुन शर्मा गांव में ही रहकर मजदूरी करते हैं।

    थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि महिला द्वारा बच्ची की हत्या की गई है। इसके सबूत भी मिले हैं। महिला के पति के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित ममता कुमारी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

    खबरें और भी