Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khagaria News: जदयू नेता की हत्या मामले में FIR दर्ज, पुलिस ने भतीजे समेत आठ लोगों को बनाया आरोपित

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 08:49 AM (IST)

    खगड़िया में जदयू के जिला महासचिव कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार शाम को बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में हुई। एसपी राकेश कुमार ने घटनास ...और पढ़ें

    कौशल सिंह हत्या मामले में एफआइआर दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)
    कौशल सिंह हत्या मामले में एफआइआर दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. जदयू विधायक के भांजे जदयू जिला महासचिव कौशल सिंह की हत्या
    2. आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, गिरफ्तारी के लिए हो रही छापामारी

    संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। खगड़िया के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे कौशल सिंह की हत्या बीते बुधवार की शाम साढ़े सात बजे के आसपास कर दी गई। पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर कर उनकी हत्या कर दी। वे जदयू के जिला महासचिव भी थे। उन्हें मध्य बौरने पंचायत स्थित एनएच 107 के किनारे अवस्थित उनके गोदाम के पास गोली मारी गई।

    जांच में जुटी पुलिस

    पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की देर रात्रि उनका शव उनके गांव मेदिनीनगर पहुंचा। इधर गुरुवार को खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया।

    इस मौके पर खगड़िया एसडीपीओ मुकुल रंजन, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, चौथम थानाध्यक्ष अजित कुमार, चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार आदि मौजूद रहे।

    पुलिस ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

    एसपी ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। हत्या में जो भी अपराधी संलिप्त हैं उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।

    जदयू नेता की हत्या के बाद रोते-बिलखते स्वजन।

    इधर मिली जानकारी अनुसार हत्या का कारण पारिवारिक विवाद सामने आया है। एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी के फर्द बयान पर एफआइआर दर्ज की गई है।

    इधर चौथम थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि, मृतक कौशल सिंह के भतीजा आशीष कुमार, सोनू कुमार समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी जारी है।

    गुरुवार की सुबह बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल भी मेदिनीनगर पहुंच मृतक के स्वजनों से मुलाकात की। विधायक ने कहा, बहुत ही निंदनीय घटना है। घटना को अंजाम देने में कई लोग साजिशकर्ता हैं।

    ये भी पढ़ें

    बिहार में जदयू विधायक के भांजे की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में मौत